-संवाददाता-
अम्बिकापुर,19 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। संघ लोक सेवा आयोग (यू पी एस सी) परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अंबिकापुर शहर को गौरवान्वित करने वाले छात्र केशव गर्ग को नगर निगम द्वारा सम्मानित किया गया। 19 फरवरी को नगर निगम के महापौर कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में महापौर मंजूषा भगत एवं सभापति ने केशव गर्ग को महापौर सम्मान निधि से एक लाख रुपए का चेक प्रदान कर उत्साहवर्धन किया। महापौर ने कहा कि नगर के मेधावी युवा जो देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा यूपीएससी उत्तीर्ण कर शहर और प्रदेश का मान बढ़ाएंगे,उन्हें नगर निगम द्वारा इसी प्रकार सम्मानित किया जाएगा। महापौर ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं को उच्च सेवाओं के लिए प्रेरित करना है, जिससे अधिक से अधिक छात्र सफलता प्राप्त कर नगर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करें। इस योजना के अंतर्गत पूर्व में छात्रा प्राची जायसवाल तथा छात्र नीरज कुमार गोयल को भी एक-एक लाख रुपए की राशि भेंट कर सम्मानित किया गया था।
इस अवसर पर मनीष सिंह, जितेंद्र सोनी,ममता तिवारी, श्वेता गुप्ता, प्रियंका गुप्ता,विपिन पांडेय,शशिकांत जायसवाल, सुशांत घोष, मनोज गुप्ता,विकास पांडेय, पपिंदर सिंह, सरिता गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur