Breaking News

कोरबा@ लाश दान कर देना

Share

,सुसाइड नोट लिखकर बोर्ड क्लास के छात्र ने की खुदकुशी
कोरबा,18 फरवरी 2026 (घटती-घटना)।
12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी. मृतक छात्र जब आज परीक्षा देने केंद्र नहीं पहुंचा, तो शिक्षक उसके घर जा पहुंचे। घर का दरवाजा काफी देर तक न खोलने पर दरवाजा तोड़ा गया। लेकिन अंदर जाते ही उनके होश उड़ गए. शिक्षकों को छात्र का शव पंखे पर लटका हुआ मिला। उन्होंने तत्काल घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी,जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे. पुलिस ने मृतक के जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें लिखा है कि उसके शव को मेडिकल कॉलेज में दे दिया जाए।
जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम उज्वल डडसेना (17 वर्ष) है. वह कोरबा के SECL DAV स्कूल में कक्षा 12 वीं का छात्र था। वह कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर आईटीआई बस्ती स्थित अपने दीदी-जीजा जी के घर पर रहता था। घटना के दौरान घर पर वह अकेला था। उसकी दीदी आत्मानंद स्कूल में शिक्षिका है,जो अपने ड्यूटी पर गई हुई थी और जीजा अपने फोटोग्राफी कार्य के काम से बाहर गए हुए थे। छात्र ने अचानक यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया यह अभी तक पता नहीं चल सका है। बरामद सुसाईट नोट में लिखा हुआ है उसकी लाश को मेडिकल कॉलेज में दिया जाए।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply