ओडिशा से लाकर बनारस ले जाने की थी तैयारी,बस स्टैंड के पास पकड़े गए आरोपी
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,18 फरवरी 2026(घटती-घटना)। कोतवाली पुलिस ने साढ़े 28 किलो गांजे के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर अंबिकापुर पहुंचे थे और यहां से उत्तरप्रदेश के बनारस जाने की तैयारी कर रहे थे। जब्त गांजे की कीमत करीब 4.28 लाख रुपए बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार 17 फरवरी को थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत सिन्हा को सूचना मिली कि प्रतिक्षा बस स्टैंड के पीछे दो युवक सफेद प्लास्टिक बोरी में गांजा रखकर ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बोरी में 28 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में अमित शर्मा (21),निवासी चुनार,जिला मिर्जापुर (उत्तरप्रदेश) देवचंद यादव (20),निवासी कैमूर (बिहार) शामिल हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur