Breaking News

अम्बिकापुर@एनएच-343 की बदहाल सड़क और जल संकट को लेकर चक्काजाम

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,17 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। अंबिकापुर से रामानुजगंज जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-343 की जर्जर स्थिति,जल समस्या, नाला निर्माण से किसानों को हो रही परेशानी तथा अवैध प्लॉटिंग व ब्लास्टिंग के विरोध में ग्रामीणों ने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि समस्याओं का 10 दिवस के भीतर निराकरण किया जाए, अन्यथा क्षेत्र में प्रदेश स्तरीय उग्र आंदोलन किया जाएगा।
ज्ञापन में बताया गया कि एनएच-343 की हालत बेहद खराब हो चुकी है। जगह-जगह बड़े गड्ढे हैं और सडक निर्माण के दौरान अत्यधिक धूल उड़ रही है। कई स्थानों पर मिट्टी और मलबा मोड़ों के पास डंप कर दिया गया है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। राजपुरी के आगे आउटर रिंग रोड क्षेत्र में बनाए जा रहे नाले के कारण लगभग 100 किसानों की कृषि भूमि की सिंचाई व्यवस्था बाधित हो रही है। ग्रामीणों ने नाले का स्थान बदलने और निकासी के लिए अतिरिक्त पाइप लगाने की मांग की है। रानपुर, राजपुर, असोला और देवगढ़ ग्राम पंचायतों में पेयजल समस्या गंभीर बनी हुई है। जल जीवन मिशन के बावजूद पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग और चट्टानों की ब्लास्टिंग की जा रही है, जिससे घरों में दरारें आ रही हैं और जन-धन को खतरा उत्पन्न हो गया है। चक्काजाम के दौरान निखिल विश्वकर्मा, सौरभ फिलिप, आशीष शील, तरण बाबरा, प्रिंस विश्वकर्मा, वैभव पांडेय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply