Breaking News

कोरिया@ माटी से संवादः कोरिया प्रवास में सीएम साय का आत्मीय रूप,चाक पर गढ़ा दीया और रोपा सफेद चंदन

Share

-संवाददाता-
कोरिया,17 फरवरी 2026(घटती-घटना)। सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक के लिए बैकुंठपुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का एक अलग और आत्मीय रूप उस समय देखने को मिला, जब वे कुम्हार के चाक पर स्वयं मिट्टी का दीया और कलश गढ़ने लगे, जिला पंचायत सभाकक्ष में बैठक के साथ परिसर में लगे स्व-सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री सोनहत विकासखंड के ग्राम चकडड़ निवासी शिल्पकार देवी दयाल प्रजापति के स्टॉल पर पहुंचे।
इलेक्टि्रक चाक पर सजीव प्रदर्शन देख उनकी उत्सुकता इतनी बढ़ी कि उन्होंने स्वयं चाक पर हाथ आजमाने की इच्छा जताई। घूमते चाक पर रखी गीली मिट्टी को उन्होंने सहजता से साधा और कुछ ही पलों में उसे सुंदर दीये का आकार दे दिया। उपस्थित जनसमूह ने तालियों के साथ इस क्षण का स्वागत किया। शिल्पकार प्रजापति ने भी मुख्यमंत्री की कुशलता पर आश्चर्य व्यक्त किया, मुख्यमंत्री ने इस दौरान कारीगर से उसके व्यवसाय,आय और परिवार के बारे में जानकारी ली और शासन की स्वरोजगार व कारीगर हितैषी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया, उनका यह व्यवहार स्पष्ट संदेश दे गया कि पारंपरिक शिल्प, ग्रामीण आजीविका और स्व-सहायता समूहों को सशक्त करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है, कार्यक्रम में कृषि एवं प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, प्राधिकरण की उपाध्यक्ष गोमती साय, सांसद चिंतामणि महराज, विधायक भैयालाल राजवाड़े, कलेक्टर चंदन त्रिपाठी और एसपी रवि कुमार कुर्रे सहित अनेक जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।


सर्किट हाउस में प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात,समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा
कोरिया प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने बैकुंठपुर स्थित सर्किट हाउस में विभिन्न संगठनों और जनप्रतिनिधियों से सौजन्य मुलाकात की,जिला कोटवार संघ,टीचर्स एसोसिएशन,चैंबर ऑफ कॉमर्स,कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, जिला पत्रकार संघ और जिला सरपंच संघ के प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी मांगों व समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपे,मुख्यमंत्री ने सभी पक्षों की बात गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि संबंधित विषयों पर आवश्यक और त्वरित कार्रवाई की जाएगी, उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन,कर्मचारियों,व्यापारियों और ग्रामीण प्रतिनिधियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और प्रत्येक मांग पर संवेदनशीलता के साथ विचार होगा,इस अवसर पर कलेक्टर चंदन त्रिपाठी,एसपी रवि कुमार कुर्रे और जिला पंचायत सीईओ आशुतोष चतुर्वेदी सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
पर्यावरण संरक्षण का संदेशः सफेद चंदन का पौधारोपण
अपने कोरिया प्रवास को यादगार बनाते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कलेक्ट्रेट परिसर-जिला पंचायत कार्यालय के सामने सफेद चंदन का पौधा रोपा,पौधारोपण कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम,खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल,महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े तथा कलेक्टर चंदन त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे, मुख्यमंत्री ने संदेश दिया कि पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के लिए समाज के हर वर्ग को सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि विकास और पर्यावरण संतुलन साथ-साथ चलें, यही राज्य की नीति है।
समग्र संदेश
कोरिया प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री का माटी से जुड़ाव, जनसंवाद की पहल और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता-तीनों पहलू एक साथ सामने आए,एक ओर जहां सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक में क्षेत्रीय विकास का रोडमैप तय हुआ, वहीं चाक पर गढ़ा गया दीया और रोपा गया चंदन का पौधा यह संकेत दे गया कि विकास केवल योजनाओं का नहीं,बल्कि संवेदनाओं का भी विषय है।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply