Breaking News

अम्बिकापुर@बिलुप्त होती स्थानीय भाषा को लेकर आयोग के प्रांतीय अध्यक्ष ने साहित्यकारों से की चर्चा

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,16 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ राज भाषा आयोग के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. प्रभात मिश्रा 14 फरवरी को दो दिवसीय दौरे पर अंबिकापुर पहुंचे थे। उन्होंने सर्किट हाउस में जिले के साहित्यकारों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने स्थानीय बोली के प्रचार प्रसार को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की स्थानीय भाषा के उत्थान के लिए आयोग के माध्यम से किस प्रकार कार्य किया जा सकता है। आप सभी आलेख के माध्यम से अपने सुझाव आयोग को प्रेषित करें, जिससे हम उसके अनुरूप कुछ कार्य कर पाएं। साहित्यकारों से प्रभात मिश्रा ने कहा कि आप सभी उन बोलियों पर कार्य करें जो बिलुप्त होने के कगार पर है, हम उन्हें संरक्षित कैसे करें ये कार्य करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर आयोग के जिला समन्वयक राजेश तिवारी,डॉ. सुधीर पाठक, रंजीत सारथी,डॉ. अंचल सिन्हा और देवेन्द्र दुबे ने भी अपने-अपने विचार रखा। बैठक में साहित्यकार बीडी लाल,डॉ. दीपलता देशमुख, आशा पांडेय,अजय श्रीवास्तव,अनिल त्रिपाठी,मुकुन्द लाल साहू, कृष्णा कान्त पाठक,राजेश पांडेय,संतोष दास,डॉ. उमेश पांडेय, माधुरी जायसवाल,राज लक्ष्मी पांडेय,निलिमा जायसवाल सहित अन्य शामिल रहे।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply