Breaking News

अम्बिकापुर@ महाशिवरात्रि पर महाकाल मोक्षधाम में श्मशान घाट पर विशेष शिव पूजन

Share


अम्बिकापुर,16 फरवरी 2026 (घटती-घटना)।
महाशिवरात्रि के अवसर पर महाकाल मोक्षधाम शंकर घाट स्थित महाकाल बाबा मंदिर परिसर में विशेष शिव पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को पतंगी झंडों से आकर्षक रूप से सजाया गया। गुरूजी बालमनाथ अघोरी एवं अशोक शर्मा द्वारा अघोर शास्त्रोक्त विधि से महाकाल बाबा की पूजा-अर्चना की गई। पूजन के दौरान महाकाल बाबा शिव से प्रार्थना की गई कि देश में अमन-चैन बना रहे और सभी नागरिक आपसी भाईचारे के साथ रहें। बालमनाथ अघोरी उज्जैन के चक्रतीर्थ श्मशान के योगी बाबा बमबम नाथ एवं अचल नाथ महाराज के शिष्य बताए गए हैं।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply