Breaking News

अम्बिकापुर@अंबिकापुर में संभाग स्तरीय रोजगार मेला शुरू

Share


..2000 युवाओं का पंजीयन 4544 पदों पर रोजगार का अवसर
अम्बिकापुर,16 फरवरी 2026 (घटती-घटना)।
सरगुजा जिले के शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज,अंबिकापुर में दो दिवसीय संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज के मुख्य आतिथ्य एवं जिला पंचायत सरगुजा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में किया गया। संभाग स्तरीय रोजगार मेले में संभाग के सभी 6 जिलों से लगभग 2000 बेरोजगार नवयुवक एवं नवयुवतियों ने ऑनलाइन पंजीयन कराया। संभाग मुख्यालय में आयोजित रोजगार मेले में लगभग 29 नियोक्ताओं ने भाग लेकर युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए। संभागीय उप संचालक रोजगार श्री एस.पी. त्रिपाठी ने बताया कि रोजगार मेला 16 एवं 17 फरवरी को आयोजित किया जा रहा है, जिसमें लगभग 4544 पदों पर ऑनलाइन आवेदन एवं साक्षात्कार के आधार पर युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। मुख्य अतिथि सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए सकारात्मक सोच के साथ अपने कैरियर को नई ऊंचाई देने का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सरगुजा श्री विनय अग्रवाल तथा पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य श्री आर.जे. पाण्डेय ने भी युवाओं को प्रेरित किया। स्वागत प्रतिवेदन जिला रोजगार अधिकारी श्री ललित पटेल ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन श्री रवि पाण्डेय एवं आभार प्रदर्शन लाइवलीहुड कॉलेज के प्राचार्य श्री गिरीश गुप्ता ने किया। रोजगार मेले में जिला रोजगार अधिकारी सूरजपुर सुश्री चारू चित्रा, श्री संजीव सिंह, श्री दिव्यांशु, श्री प्रीतम, सुश्री माधुरी, श्रीमती पुष्पा पुरेना, श्रीमती पुष्पा सिदार, श्री नीरज सिंह,श्री छोटू रविदास,श्री उदय शंकर मिरे,श्री रामेश्वर सिंह तथा जिला रोजगार कार्यालय के समस्त स्टाफ,श्री अकरम खान,श्री अरशद, श्री राहुल,श्री बालेश्वर सहित अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों का सक्रिय सहयोग रहा।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply