Breaking News
filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0;

अम्बिकापुर@10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा : सरगुजा में 17,759 विद्यार्थी होंगे शामिल,बनाए गए 75 परीक्षा केंद्र

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,16 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा वर्ष 2026 की शुरुआत 20 फरवरी से होने जा रही है। परीक्षा को लेकर जिले में तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
सोमवार को अंबिकापुर स्थित मल्टीपरपज स्कूल से परीक्षा की गोपनीय सामग्री का वितरण सभी परीक्षा केंद्राध्यक्षों को किया गया। सामग्री वितरण के दौरान पूरे दिन गतिविधियां तेज रहीं। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी परीक्षा वर्ष 2026 हायर सेकण्डरी 20 फरवरी से 18 मार्च तक तथा हाईस्कूल परीक्षा 21 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित होगी। इस वर्ष जिले में हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा के लिए 75 केन्द्र निर्धारित किए गए हंै। इसमें 17 हजार 759 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। सोमवार को परीक्षा की गोपनीय सामग्री का वितरण अंबिकापुर मल्टीपरपज स्कूल से किया गया। परीक्षा सामग्री लेने के बाद केंद्राध्यक्षों ने मिलान कर समन्वयक केंद्र में ही पेटी में सील की। इसके बाद निर्धारित रूट वाली टीम को एक साथ बस में बैठाकर पुलिस की सुरक्षा में रवाना किया गया। केंद्राध्यक्षों ने परीक्षा सामग्री अपने-अपने नजदीक के थाने पुलिस चौकी में लेकर जाकर जमा कर दी। अब परीक्षा के दिन पुलिस की मौजूदगी में थाने से गोपनीय सामग्री दी जाएगी।
थानों में सुरक्षित रखी गई गोपनीय सामग्री : परीक्षा सामग्री लेने के बाद केंद्राध्यक्षों ने समन्वयक केंद्र में दस्तावेजों का मिलान कर पेटियों को सील किया। इसके बाद निर्धारित रूट के अनुसार सभी टीमों को पुलिस सुरक्षा में बसों के माध्यम से रवाना किया गया। गोपनीय सामग्री जिले के 14 थाना एवं चौकियों में कड़ी सुरक्षा के बीच रखी गई है। परीक्षा के दिन पुलिस की मौजूदगी में सामग्री केंद्राध्यक्षों को सौंपी जाएगी।
नकल रोकने बनाए गए 14 उडऩदस्ता दल : परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त व्यवस्था की है। कलेक्टर सरगुजा द्वारा 10 उडऩदस्ता दल गठित किए गए हैं। वहीं संयुक्त संचालक शिक्षा एवं जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा 2-2 अतिरिक्त उडऩदस्ता टीम बनाई गई हैं।
विद्यार्थी तैयारी में जुटे : बोर्ड परीक्षा में अब कुछ ही दिन शेष हैं। विद्यार्थी दिन-रात पढ़ाई में जुटे हुए हैं। स्कूलों द्वारा भी विशेष कक्षाओं और मार्गदर्शन के माध्यम से छात्रों को तैयार किया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार सरगुजा जिले का परिणाम उत्कृष्ट रहेगा।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply