-संवाददाता-
लखनपुर,15 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। नगर पंचायत लखनपुर के केवटा पारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में वजन त्यौहार बड़ी उत्साह के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे राज्यव्यापी अभियान के तहत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य 0 से 6 वर्ष के बच्चों के पोषण स्तर की जांच करना,कुपोषण की पहचान करना और अभिभावकों में जागरूकता फैलाना है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू, वार्ड पार्षद श्रीमती उर्मिला खलखो, सुपरवाइजर श्रीमती पार्वती देवी सिंह,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती प्रभावती दास,जुगनू मनी तिर्की,कौशल्या साहू, सहायिका कोयला सो,महंत कुंती यादव,मितानी पार्वती पांडे तथा स्थानीय ग्रामीण दिनेश खलखो एवं अन्य अभिभावक उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur