Breaking News

अम्बिकापुर@पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना व्यापारी सम्मेलन में हुआ सम्मान

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,15 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। चोरी की घटनाओं के बीच सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यशैली की सराहना भी सामने आई है। होटल पर्पल ऑर्किड में आयोजित व्यापारी संवाद सम्मेलन के दौरान पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने थाना कोतवाली और साइबर सेल की संयुक्त टीम को सम्मानित किया। मंत्री ने 20 लाख रुपये की लूट के मामले का चंद घंटों में खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी को सराहनीय बताया और पुलिसकर्मियों को शाल पहनाकर सम्मानित किया। सम्मानित टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत सिन्हा, साइबर सेल प्रभारी एएसआई अजीत मिश्रा सहित कुल 12 पुलिसकर्मी शामिल रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ आदिवासी कला केंद्र मैदान को व्यावसायिक परिसर में बदलने का विरोध

Share छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज ने राज्यपाल,मुख्यमंत्री और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन….-संवाददाता-अम्बिकापुर,31 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply