Breaking News

अम्बिकापुर@अंबिकापुर में चोरों का आतंक, सूने मकानों को बना रहे निशाना

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,15 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत वसुंधरा विहार और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने सूने मकानों को निशाना बनाकर दहशत फैला दी है। वसुंधरा विहार कॉलोनी में चोरों ने एक मकान का ताला तोडकर सोने-चांदी के जेवरात और घरेलू सामान पर हाथ साफ कर दिया। वहीं हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में भी तीन से चार मकानों में ताले तोडऩे की घटनाएं सामने आई हैं। जानकारी के अनुसार कॉलोनी निवासी निशान हैदर 12 फरवरी को परिवार सहित बिलासपुर गए थे। 15 फरवरी की सुबह लौटने पर घर का मुख्य दरवाजा टूटा मिला। अलमारी के ताले भी टूटे हुए थे। चोर हार, अंगूठियां, झुमके, मांग टीका, नथिया, चांदी की पाजेब सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। पीडि़त ने गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। सरगवां स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में भी बीते दिनों चोरी की घटनाएं हुई हैं। दो ईडब्ल्यूएस मकानों में ताले तोड़े गए, जबकि एक एलआईजी मकान से नकदी और सोने की चेन चोरी होने की पुष्टि हुई है। लगातार घटनाओं से कॉलोनीवासियों में भय का माहौल है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ आदिवासी कला केंद्र मैदान को व्यावसायिक परिसर में बदलने का विरोध

Share छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज ने राज्यपाल,मुख्यमंत्री और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन….-संवाददाता-अम्बिकापुर,31 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply