Breaking News

एमसीबी@ 127 करोड़ की विकास सौगात लेकर आज एमसीबी आएंगे मुख्यमंत्री

Share


एमसीबी,15 फरवरी 2026(घटती-घटना)।
प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जिले में प्रस्तावित दौरा प्रशासनिक और राजनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है और कार्यक्रम स्थल से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक की तैयारियां अंतिम चरण में हैं, प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर लगभग 2ः00 बजे पोड़ी ग्राउंड स्थित हेलीपेड पहुंचेंगे,जहां से वे मालवीय नगर पोड़ी स्थित मंगल भवन में आयोजित मुख्य समारोह में शामिल होंगे, इस अवसर पर जिले को 12704.63 लाख रुपये (लगभग 127 करोड़ रुपये) की विकास सौगात मिलने जा रही है।
141 विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास
मुख्यमंत्री के हाथों कुल 141 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास प्रस्तावित है, 82 पूर्ण कार्यों का लोकार्पण लागत: 3879.85 लाख रुपये 59 नए कार्यों का शिलान्यास स्वीकृत राशिः 8824.78 लाख रुपये, इन कार्यों के माध्यम से जिले में आधारभूत संरचना को नई मजबूती मिलेगी,विकास योजनाओं में सड़क निर्माण, पुल-पुलिया,शासकीय भवन,स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, विद्युत आपूर्ति सुदृढ़ीकरण, पेयजल व्यवस्था तथा नगरीय विकास से जुड़े अनेक प्रकल्प शामिल हैं,इन योजनाओं का सीधा लाभ शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के नागरिकों को मिलेगा।
मीडिया संवाद और विकास की रूपरेखा
मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान मीडिया से संक्षिप्त संवाद भी करेंगे, जिसमें जिले की भावी विकास योजनाओं और आगामी परियोजनाओं की रूपरेखा साझा किए जाने की संभावना है,जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री का औपचारिक स्वागत किया जाएगा तथा स्मृति चिन्ह भेंट किया जाएगा।
जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना
मुख्य कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री का काफिला जगन्नाथ मंदिर एमसीबी पहुंचेगा। यहां अंगवस्त्र और तिलक से उनका स्वागत किया जाएगा,मंदिर परिसर में यज्ञशाला में हवन-पूजन,बाबा गुरु घासीदास की कुटिया में दर्शन तथा जगन्नाथ और शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना का कार्यक्रम निर्धारित है। आनंद बाजार में आम नागरिकों के साथ प्रसाद ग्रहण करने के बाद मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया जाएगा, निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम लगभग 4:10 बजे हेलीकॉप्टर से अगले गंतव्य के लिए प्रस्थान करेंगे।
विकास को नई गति
मुख्यमंत्री का यह दौरा जिले के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 127 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास से जिले में विकास की नई इबारत लिखे जाने की उम्मीद जताई जा रही है,प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हैं और आमजन में भी उत्साह का वातावरण देखा जा रहा है,यह दौरा जिले के समग्र विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply