Breaking News

सूरजपुर@ सूरजपुर शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर के फायदे बताए

Share


स्मार्ट मीटर पखवाड़ा अभियान के तहत स्टॉल लगाकर दी गई जानकारी
सूरजपुर,14 फरवरी 2026 (घटती-घटना)।
विद्युत विभाग द्वारा चलाए जा रहे स्मार्ट मीटर पखवाड़ा अभियान के तहत सूरजपुर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली, लाभ और उससे मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी देना रहा, शुक्रवार को सूरजपुर शहर के पुराने बस स्टैंड परिसर में विशेष स्टॉल लगाकर अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से सीधे संवाद किया। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी अलग-अलग स्थानों पर शिविर आयोजित कर लोगों को जागरूक किया गया।
पारदर्शी बिलिंग और सटीक रीडिंग
अधिकारियों ने बताया कि स्मार्ट मीटर से बिजली की खपत की सटीक और रियल-टाइम जानकारी मिलती है, इससे बिलिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता आती है और अनुमानित बिल की समस्या समाप्त होती है। उपभोक्ता अपने मोबाइल या संबंधित पोर्टल के माध्यम से दैनिक खपत पर नजर रख सकते हैं। इससे अनावश्यक बिजली उपयोग को नियंत्रित करने में भी सहायता मिलती है, स्मार्ट मीटर लगने से रीडिंग से जुड़ी शिकायतें भी होंगी समाप्त।
भ्रांतियों को किया जा रहा दूर-अभियान के दौरान उपभोक्ताओं की शंकाओं का समाधान किया गया और मीटर लगाने की पूरी प्रक्रिया समझाई गई, कई ग्रामीणों ने स्मार्ट मीटर को लेकर अपनी जिज्ञासाएं रखीं, जिनका मौके पर समाधान किया गया, जिनश कंपनी के सीनियर इंजीनियर विवेक मिश्रा ने बताया कि स्मार्ट मीटर को लेकर कुछ लोगों में भ्रांतियां हैं, जिन्हें शिविर के माध्यम से दूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिविर के बाद कई उपभोक्ताओं ने अपने घरों में स्मार्ट मीटर लगाने की सहमति भी दी है।
अधिकारियों की मौजूदगी-यह शिविर कार्यपालन अभियंता बसंत सोम के निर्देशानुसार एवं सहायक अभियंता बी.एस. मरकाम तथा कनिष्ठ अभियंता (ग्रामीण) दामोदर सिंह कवर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, कार्यक्रम में मयंक तिवारी, रितेश ठाकुर सहित विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।
विद्युत विभाग ने बताया कि यह अभियान आगामी दिनों में अन्य गांवों और वार्डों में भी चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ता स्मार्ट मीटर की सुविधाओं को समझकर इसे अपनाएं।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply