Breaking News

सूरजपुर@ भारतीय जनता पार्टी आईटी सेल की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

Share


सूरजपुर के एजाज अहमद उर्फ जिम्मी बने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य
सूरजपुर,14 फरवरी 2026 (घटती-घटना)।
भारतीय जनता पार्टी ने संगठन विस्तार के तहत आईटी सेल की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डे ने नई कार्यकारिणी सूची जारी की,प्रदेश संयोजक आईटी सेल सुनील पिल्लई के नेतृत्व में सूरजपुर जिले के एजाज अहमद उर्फ जिम्मी को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है।
संगठन में सक्रिय भूमिका का मिला प्रतिफल- गौरतलब है कि एजाज अहमद उर्फ जिम्मी पूर्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा सहित दो बार आईटी सेल के जिला संयोजक का दायित्व संभाल चुके हैं,पार्टी ने उनकी सक्रियता और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी सौंपी है, उनकी नियुक्ति को लेकर जिले के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और इसे संगठन में युवा नेतृत्व को अवसर देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
जिम्मेदारी निभाने का संकल्प- प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर एजाज अहमद ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे निष्ठा, ईमानदारी और मेहनत से निभाएंगे, उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने और माननीय प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में पूरी लगन से कार्य करेंगे।
वरिष्ठ नेताओं का जताया आभार- नियुक्ति के बाद एजाज अहमद ने जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक भूलन सिंह मरावी, शकुंतला पोर्ते, रामसेवक पैकरा सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं का आभार व्यक्त किया, पार्टी नेतृत्व का मानना है कि नई टीम के गठन से आईटी सेल की गतिविधियों को और गति मिलेगी तथा संगठनात्मक संवाद को डिजिटल माध्यमों से मजबूत किया जा सकेगा।


Share

Check Also

अंबिकापुर@15 वर्षों से जर्जर पड़ी शिकारी रोड की नाली, रहवासियों ने फिर उठाई आवाज

Share नगर निगम आयुक्त से लगाई गुहार, निरीक्षण के निर्देश; बारिश में जलभराव से बढ़ी …

Leave a Reply