Breaking News

अम्बिकापुर@ सुरगुजा की स्वाति राजवाड़े ने इंडिया ओपन किक बॉक्सिंग में जीता रजत पदक

Share


आयुष सार्थी ने भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान
अम्बिकापुर,13 फरवरी 2026 (घटती-घटना)।
नई दिल्ली के केडी जाधव इंडोर स्टेडियम में 4 से 8 फरवरी तक आयोजित इंडिया ओपन इंटरनेशनल किकबॉक्सिंग कप 2026 में छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन किया। सुरगुजा की खिलाड़ी स्वाति राजवाड़े ने -52 किलोग्राम लो किक इवेंट में कजाखस्तान की खिलाड़ी को हराकर रजत पदक अपने नाम किया। वहीं आयुष सार्थी ने -63 किलोग्राम किक लाइट वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। इस प्रतियोगिता में इराक,कजाखस्तान,उज्बेकिस्तान,तुर्की, मिस्र,सीरिया सहित कई देशों के खिलाड़ी शामिल हुए। कुल 775 खिलाड़ी और अधिकारी आयोजन का हिस्सा बने। छत्तीसगढ़ टीम के साथ कोच सरवर एक्का ने भी खिलाडिय़ों का मार्गदर्शन किया। जिला किकबॉक्सिंग संघ ने खिलाडिय़ों और कोच को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply