Breaking News

शंकरगढ़@ शमशाद आलम राजा बनाये गए भारतीय जनता पार्टी शंकरगढ़ के ब्लॉक अध्यक्ष

Share


शंकरगढ़,13 फरवरी 2026 (घटती-घटना)।
भारतीय जनता पार्टी बलरामपुर के अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष मोहम्मद शमीम ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए शंकरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष पद पर शमशाद आलम राजा की नियुक्ति की है। जिलाध्यक्ष मोहम्मद शमीम ने कहा कि शमशाद आलम राजा लंबे समय से पार्टी की विचारधारा से जुड़े रहे हैं और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके अनुभव और समर्पण से शंकरगढ़ ब्लॉक में पार्टी को और मजबूती मिलेगी। नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष शमशाद आलम राजा ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। इस नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और सभी ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply