Breaking News

बैकुण्ठपुर@ समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि

Share


बैकुण्ठपुर,12 फरवरी 2026 (घटती-घटना)।
जिला मुख्यालय स्थित कचहरीपारा में श्रद्धेय पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया,आयोजित कार्यक्रम में नागरिकगण,मातृशक्ति एवं कार्यकर्ताओं ने महान विचारक और प्रखर राष्ट्रवादी नेता पं. दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक नागेशनाथ योगी की गरिमामयी उपस्थिति तथा अध्यक्षता कृष्णबिहारी जायसवाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
श्रद्धांजलि के साथ राष्ट्रसेवा का संकल्प
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी नागरिकों और मातृशक्ति ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया,वक्ताओं ने कहा कि समर्पण दिवस केवल स्मरण का अवसर नहीं,बल्कि राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देने वाला दिन है।
थ्री इन वन व्यक्तित्व थे पं. दीनदयाल उपाध्याय : नागेशनाथ योगी
मुख्य अतिथि विभाग प्रचारक नागेशनाथ योगी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सार्वजनिक जीवन में कोई राजनेता होता है, कोई विचारक या संगठक, लेकिन पं. दीनदयाल उपाध्याय जी इन तीनों गुणों का अद्भुत संगम थे, उन्होंने उन्हें थ्री इन वन व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि अल्प समय में उन्होंने संगठन को नई दिशा देने का कार्य किया और भारतीय संस्कृति पर आधारित अर्थचिंतन एवं विकास की अवधारणा प्रस्तुत की, उन्होंने बताया कि पं. उपाध्याय का जीवन राष्ट्र और समाज के प्रति पूर्ण समर्पण का उदाहरण है, जिससे आज की पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए।
एकात्म मानववाद के सिद्धांत पर हुई चर्चा
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कृष्णबिहारी जायसवाल ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के‘एकात्म मानववाद’ दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना ही इस विचारधारा का मूल उद्देश्य है,उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि गांव,गरीब,किसान,दलित, पीडि़त,शोषित, वंचित और आदिवासी वर्गों के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं,जो पं. उपाध्याय के विचारों को साकार करने की दिशा में प्रयास हैं।
बड़ी संख्या में नागरिकों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में देवेन्द्र तिवारी, मोहित पैकरा,बसंत राय,राजेश सिंह,शैलेष शिवहरे,पंकज गुप्ता,कपिल जायसवाल,गायत्री सिंह,शारदा गुप्ता,प्रदीप तिवारी,मंजू जिवनानी,तीरथ राजवाड़े,वर्षा साहू,गणेश यादव,अनिल खटिक,मैनेजर राजवाड़े,दीपा विश्वकर्मा,संजय चिकनजूरी,रामलखन यादव,सचिदानंद द्विवेदी,रवि त्रिपाठी,मुन्ना चक्रधारी,सतेन्द्र राजवाड़े,रीता यादव,आंचल सिंह,कृष्णा प्रजापति,प्रेमप्रकाश पाण्डेय,दिलराज रवि,लहरे राजा,विमलचंद चेरवा,रेखा वर्मा,अवधेश सिंह,अभिनेन्द्र चंदेल,प्रियंका सिंह,झर्मिला सिंह,प्रदीप राजवाड़े,एस.के. रूप,दिलीप राजवाड़े,मनीष शुक्ला,कृष्णा पैकरा सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।


Share

Check Also

रायपुर@सट्टेबाजी गिरोह के मास्टरमाइंड बाबू खेमानी के घर क्राइम ब्रांच का छापा,विदेशी नेटवर्क और दस्तावेजों की जांच जारी

Share रायपुर,24 अप्रैल 2026। ऑनलाइन सट्टा एप 3 Stumps से जुड़े बड़े नेटवर्क पर रायपुर …

Leave a Reply