-संवाददाता-
अम्बिकापुर,11 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। जिले के मैनपाट में रोपाखार जलाशय के पास तीनदिवसीय मैनपाट महोत्सव का आयोजन 13 से 15 फरवरी तक किया जा रहा है। तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का भव्य शुभारंभ शुक्रवार को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में आयोजित है। शुभारंभ अवसर पर 13 फरवरी को कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन संस्कृति धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में वित्त मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी, आदिम जाति विकास कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम,लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सरगुजा सांसद श्री चिंतामणी महाराज होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो, भरतपुर-सोनहत विधायक श्रीमती रेणुका सिंह, बैकुण्ठपुर विधायक श्री भईयालाल राजवाड़े, पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, प्रतापपुर विधायक श्रामती शंकुतला पोर्ते, प्रेमनगर विधायक श्री भूलन सिंह मरावी, सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, गृह निर्माण मण्डल अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव, राज्य युवा आयोग अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, नगर पालिक निगम अम्बिकापुर महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देव नारायण यादव, नगर निगम अम्बिकापुर सभापति श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी, जिला पंचायत सदस्य सुश्री रतनी नाग, जनपद पंचायत अध्यक्ष मैनपाट श्रीमती संतोषी पैकरा, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मैनपाट श्री अनिल सिंह, जनपद पंचायत सदस्य मैनपाट श्रीमती प्रीति रजनीश पाण्डे एवं ग्राम पंचायत रोपाखार के सरपंच श्री सुखू राम शामिल होंगे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur