Breaking News

अम्बिकापुर@असम के विज्ञापन पर कांग्रेस का हमला,संविधान पर हमला बताया

Share

परवेज आलम गांधी बोले…नफरत को बढ़ावा देने की कोशिश
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,11 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव परवेज़ आलम गांधी ने असम में सामने आए एक कथित विज्ञापन को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि असम में जो घटनाक्रम सामने आ रहा है, वह केवल एक विज्ञापन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे भारतीय संविधान की मूल भावना पर सीधा हमला माना जाना चाहिए। परवेज़ आलम गांधी ने आरोप लगाया कि राज्य में अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाने वाली मानसिकता को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संविधान की शपथ लेकर बनी सरकार को उसके मूल्यों का सम्मान करना चाहिए। कांग्रेस नेता ने मांग की कि संबंधित मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं होता, तो यह संकेत होगा कि नफरत फैलाने वाली गतिविधियों को सत्ता का संरक्षण मिल रहा है। उन्होंने सामाजिक एकता और न्याय की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि देश के संवैधानिक सिद्धांतों की रक्षा के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply