Breaking News

अम्बिकापुर@पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में सडक सुरक्षा माह का भव्य समापन

Share


1100 नागरिकों ने बनवाया लर्निंग लाइसेंस जागरूकता कार्यों के लिए सम्मान
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,11 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। जिले में 37 वें राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह का समापन समारोह मंगलवार को पीजी कॉलेज स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अजीत बसंत, डीआईजी एवं एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल, नगर निगम सभापति हरमिन्दर सिंह टिन्नी तथा महापौर मंजूषा भगत उपस्थित रहे। पुलिस मुख्यालय रायपुर के दिशा-निर्देशन में 1 जनवरी से 31 जनवरी तक सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों के पालन के लिए जिलेभर में विविध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। सडक सुरक्षा माह के दौरान स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, वाहन परीक्षण, स्कूल बस चालकों-परिचालकों का स्वास्थ्य परीक्षण तथा लर्निंग लाइसेंस शिविर आयोजित किए गए। इस दौरान करीब 1100 नागरिकों ने लर्निंग लाइसेंस बनवाकर लाभ लिया।
सडक हादसों में 32 प्रतिशत कमी का दावा
डीआईजी एवं एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि जागरूकता अभियानों, पोस्टर-बैनर, यातायात रथ और परिवहन विभाग के सहयोग से सडक दुर्घटनाओं में लगभग 32 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। भविष्य में भी लगातार ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
नियम पालन की अपील
महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि यातायात नियमों का पालन स्वयं से शुरू होना चाहिए। नागरिकों की सहभागिता से ही सडक दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सकती है। कलेक्टर अजीत बसंत ने मैनपाट महोत्सव को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा रिंग रोड पर अनाधिकृत पार्किंग रोकने के लिए संयुक्त कार्रवाई की बात कही।
बेहतर कार्य करने वालों का हुआ सम्मान
समापन समारोह में एनसीसी-एनएसएस कैडेट्स, छात्र-छात्राओं, वाहन चालकों, पुलिस मितान, फिट कॉप फिट सिटी सदस्यों सहित 100 से अधिक लोगों को सम्मानित किया गया। जरूरतमंदों को हेलमेट वितरित कर दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की अपील की गई। कार्यक्रम में पुलिस, परिवहन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और नागरिक मौजूद रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply