Breaking News

एमसीबी@ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का आयोजन बना विवाद का केंद्र

Share

पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने जिला प्रशासन व महिला एवं बाल विकास विभाग पर लगाए गंभीर आरोप
एमसीबी11 फरवरी 2026 (घटती-घटना)।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 10 फरवरी 2026 को खड़गवां में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम अब सियासी और प्रशासनिक विवादों के केंद्र में आ गया है। पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने जिला प्रशासन रूष्टख् और महिला एवं बाल विकास विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए आयोजन को अव्यवस्थित, असुविधापूर्ण और संभावित अनियमितताओं से घिरा बताया है। उनके आरोपों के बाद योजना के क्रियान्वयन और प्रशासनिक निर्णयों पर सवाल खड़े हो गए हैं।
ईमानदार कलेक्टर के रहते ऐसे फैसले कैसे?
पूर्व विधायक ने कहा कि जब जिले में एक ईमानदार कलेक्टर पदस्थ हैं,तब नियमों को दरकिनार कर जिला स्तरीय कार्यक्रम को जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ के बजाय खड़गवां में आयोजित करना समझ से परे है।
ब्लॉक स्तर पर आयोजन न करने की साजिश का आरोप
उन्होंने आरोप लगाया कि जानबूझकर कार्यक्रम को विकासखंड स्तर पर न कर कई पात्र परिवारों को योजना से वंचित करने की कोशिश की जा रही है।
यह जनता की योजना है, मनमर्जी नहीं चलेगी…
पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना जनता की योजना है और इसमें राजनीतिकरण, मनमानी या भ्रष्टाचार के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से पारदर्शिता और जनता की सुविधा को प्राथमिकता देने की मांग की।
पिछले वर्ष के कथित भ्रष्टाचार का भी जिक्र
गुलाब कमरों ने पिछले वर्ष रूष्टख् जिले में आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना के दौरान कथित अनियमितताओं का हवाला देते हुए कहा कि उस समय उच्चस्तरीय शिकायतें की गई थीं,लेकिन अब तक न जांच हुई और न ही किसी अधिकारी पर कार्रवाई। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या इस बार भी वही स्थिति दोहराई जा रही है।
कड़े सवाल आखिर जिम्मेदार कौन?
पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने प्रशासन से सवाल करते हुए कहा इस हादसे का जिम्मेदार कौन है? जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है? उनके मुताबिक यह घटना योजनाओं के अव्यवस्थित क्रियान्वयन और प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करती है।
योजना के मूल उद्देश्य से भटका प्रशासन : गुलाब कमरों
पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने कहा…कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का उद्देश्य गरीब,वंचित और दूरस्थ क्षेत्रों की बेटियों को सम्मानजनक सुविधा उपलब्ध कराना है,लेकिन वर्तमान आयोजन में इस मूल भावना को नजरअंदाज किया गया है,उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रम को विकासखंड स्तर पर आयोजित करने के बजाय एक ही स्थान पर केंद्रित कर दिया गया, जिससे कई जरूरतमंद परिवारों के लिए योजना तक पहुंच मुश्किल हो गई है,उनका कहना है कि यदि आयोजन ब्लॉक स्तर पर होता तो ग्रामीणों को लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ती और अधिक संख्या में पात्र परिवार लाभान्वित हो सकते थे।
दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों के ग्रामीणों के साथ अन्याय का आरोप
गुलाब कमरों ने जनकपुर और कोटाडोल जैसे वनांचल क्षेत्रों का जिक्र करते हुए कहा कि वहां के साधनविहीन परिवारों के लिए खड़गवां तक पहुंचना बेहद कठिन है,उन्होंने इसे प्रशासनिक असंवेदनशीलता बताते हुए कहा कि गरीब परिवारों को जोखिम भरी लंबी यात्रा के लिए मजबूर किया जा रहा है,जो योजना की भावना के विपरीत है।
बस दुर्घटना में 13 ग्रामीण घायल, प्रशासन पर जिम्मेदारी का आरोप
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जनकपुर से चनवारीडाड़–खड़गवां जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई,जिसमें 13 ग्रामीण घायल हो गए, घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए पूर्व विधायक ने चौकी प्रभारी नागपुर और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर घायलों के बेहतर उपचार की मांग की, उन्होंने कहा कि यदि आयोजन विकासखंड स्तर पर किया गया होता, तो ग्रामीणों को इतनी दूर यात्रा नहीं करनी पड़ती और यह हादसा टल सकता था, उन्होंने दुर्घटना के लिए जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया।
जांच, बेहतर इलाज और मुआवजे की मांग
उन्होंने मांग की कि बस दुर्घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाए, सभी घायलों को बेहतर इलाज और उचित मुआवजा दिया जाए तथा भविष्य में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना जैसे आयोजनों को अनिवार्य रूप से विकासखंड स्तर पर आयोजित किया जाए, ताकि सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित हो सके।


Share

Check Also

रायपुर@सट्टेबाजी गिरोह के मास्टरमाइंड बाबू खेमानी के घर क्राइम ब्रांच का छापा,विदेशी नेटवर्क और दस्तावेजों की जांच जारी

Share रायपुर,24 अप्रैल 2026। ऑनलाइन सट्टा एप 3 Stumps से जुड़े बड़े नेटवर्क पर रायपुर …

Leave a Reply