Breaking News

अम्बिकापुर@जिला पंचायत सीईओ पर अमर्यादित भाषा के आरोप

Share


डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन,हड़ताल की चेतावनी
-संवाददाता-
अम्बिकापुर, 11 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय अग्रवाल पर बैठक के दौरान अपमानजनक एवं अमर्यादित भाषा के प्रयोग का आरोप लगाया है। इस संबंध में संघ ने बुधवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मामले से अवगत कराया। संघ का कहना है कि 6 फरवरी को जिला पंचायत द्वारा योजनाओं की समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई थी। बैठक में विकासखंड स्तर के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। अभियंताओं के अनुसार बैठक के दौरान सीईओ द्वारा तकनीकी सहायक (आवास) आशुतोष शुक्ला को उप अभियंता तपन चक्रेश के संबंध में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए निर्देश दिए गए। संघ ने आरोप लगाया कि इससे पहले भी पूर्व की बैठकों में अधिकारियों के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया। संघ ने इसे सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के प्रतिकूल बताया है।
हड़ताल की चेतावनी : संघ ने कहा है कि यदि इस प्रकार की पुनरावृत्ति होती है तो जिले के अभियंता काम बंद कर हड़ताल पर जा सकते हैं। इसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी की होगी।
मनरेगा नियमों के उल्लंघन का भी आरोप : डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन ने मनरेगा अंतर्गत नियुक्त संविदा तकनीकी सहायकों से अन्य योजनाओं के निर्माण कार्य कराए जाने पर भी आपत्ति जताई है। संघ ने शासन और भारत सरकार के निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि तकनीकी सहायकों से केवल मनरेगा के कार्य ही कराए जाने चाहिए।
इसके बावजूद जिले की कई जनपद पंचायतों में उप अभियंताओं के कार्य तकनीकी सहायकों को सौंपे जाने का आरोप लगाया गया है।
शासन निर्देशों के पालन की मांग
संघ ने मांग की है कि सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अधिकारियों को शासन के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाएं।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply