Breaking News

MVU तुरंत ही मौके पर पहुंच कर,बछिया का आपरेशन करके उसके गोबर करने का रास्ता बनाया

Share


सूरजपुर,11 फरवरी 2026 (घटती-घटना)।
रामपुर गांव से(पशुपालक रजमेन),जो कि सूरजपुर ब्लॉक,जिला सूरजपुर के अंतर्गत आता है के द्वारा, 1962 टोल फ्री नंबर के द्वारा एक इमरजेंसी फोन,MVU ब्लॉक सूरजपुर को आया,जिसमें यह बताया गया कि एक गाय ने 3 दिन पहले एक बछिया को जन्म दिया था, जिसमें जन्म से ही गुदाद्वार/Rectum/गोबर करने का रास्ता नहीं था। जिसका ईलाज केवल सर्जरी था। पशुपालक बहुत परेशान थे,उनको समझ नहीं आ रहा था कि क्या करें। तब उन्हें चलित पशु चिकित्सा इकाई के बारे में पड़ोस ने बताया और उन्होंने 1962 में फोन करके अपना केस रजिस्टर्ड कराया। जैसे ही इमरजेंसी केस का कॉल आया,सूरजपुर ब्लॉक के MVU तुरंत ही मौके पर पहुंच कर,उनका आपरेशन करके उसके गोबर करने का रास्ता बनाया। और गोबर आसानी से अब पास हो रहा है, इससे पशुपालक में अत्यन्त हर्ष है और उन्होंने संपूर्ण MVU MVU team ko ऐसे ही नेक काम करने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। इस ऑपरेशन में डॉ. प्रशांत कुमार उपाध्याय, Paravet(AVFO)– संदीप साहू, Pilot – अरुण पाण्डेय उपस्थित थे।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply