Breaking News

अम्बिकापुर@फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत सामूहिक दवा सेवन अभियान का हुआ शुभारंभ

Share


शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नवापारा में जनप्रतिनिधियों ने स्वयं दवा का सेवन कर लोगों को दवा सेवन करने अपील की

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,10 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा में मंगलवार को राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत सामूहिक दवा सेवन अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव,नगर निगम अंबिकापुर की महापौर श्रीमती मंजूषा भगत,स्थानीय जनप्रतिनिधि,शहरी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. शीला नेताम,शहरी सुपरवाइजर अनिल कुमार पांडे,धनेश प्रताप सिंह सहित अस्पताल के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने स्वयं फाइलेरिया रोधी दवाएं एल्बेंडाजोल,डी.ई.सी. एवं इवरमेक्टिन का सेवन कर लोगों को दवा सेवन करने प्रोत्साहित किया। इस दौरान उपस्थित लोगों को फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव हेतु दवा सेवन के महत्व के बारे में जानकारी दी गई एवं दवा सेवन करने अपील की गई।
इस अभियान के अंतर्गत शहरी क्षेत्र अंबिकापुर में कुल 300 टीमों का गठन किया गया है, जिनके द्वारा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में बूथ स्थापित कर दवा वितरण किया जा रहा है। बता दें अभियान अंतर्गत 10, 11 एवं 12 फरवरी 2026 को बूथों के माध्यम से दवा सेवन कराया जाएगा। 13 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक दवा प्रशासकों द्वारा घर-घर जाकर दवा खिलाई जाएगी। वहीं 24 एवं 25 फरवरी 2026 को छूटे हुए पात्र व्यक्तियों को दवा सेवन कराया जाएगा।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply