Breaking News

अम्बिकापुर,@ स्व. देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव की छठवी पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

Share


अम्बिकापुर,10 फरवरी 2026 (घटती-घटना)
। स्व देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव की छठवी पुण्यतिथि पर मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में श्रद्धांजली दी गई। इस दौरान उनके ज्येष्ठ पुत्र पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव भी उपस्थित थे। स्व. देवेंद्र कुमारी सिंह देव अंबिकापुर व बैकुंठपुर से विधायक भी रहीं। राजीव भवन में श्रद्धांजलि उपरांत प्रतीक्षा बस स्टैंण्ड चौक पर पूर्व महाराज स्व. एमएस सिंहदेव एवं स्व देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव के युगल प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके उपरांत मां महामाया मंदिर में आयोजित भंडारे में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने प्रसाद का वितरण किया। इस दौरान डॉ. प्रेमसाय सिंह,अजय अग्रवाल,जेपी श्रीवास्तव,डॉ. अजय तिर्की,राकेश गुप्ता,हेमंत सिन्हा,मो इस्लाम,विनय शर्मा,इंद्रजीत सिंह धंजल,सत्येन्द्र तिवारी,जगन्नाथ कुशवाहा सहित अन्य मौजूद थे।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply