Breaking News

अम्बिकापुर@फर्जी फाइनेंस कंपनी मैनेजर बनकर फ्लेक्स व्यवसायी से 1.93 लाख की ठगी

Share


ओडी अकाउंट खोलने के नाम पर चेक पर हस्ताक्षर कराकर निकाली रकम, पुलिस जांच में जुटी
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,09 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। श्रीराम फाइनेंस कंपनी के नाम पर फोन कर ओवरड्राफ्ट (ओडी) अकाउंट खोलने का ऑफर देकर फ्लेक्स व्यवसायी से 1.93 लाख रुपए की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पीडि़त ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सूर्यनारायण विश्वकर्मा, निवासी बौरीपारा केनाबांध, प्रतापपुर नाका चौक स्थित सूरज फ्लेक्स का संचालन करते हैं। 2 फरवरी को उनके पास श्रीराम फाइनेंस के नाम पर फोन आया। कॉलर ने बताया कि उनका सिविल स्कोर अच्छा है और कंपनी कम ब्याज दर पर ओडी अकाउंट खोलने का ऑफर दे रही है। शुरुआत में सूर्यनारायण ने इसकी आवश्यकता नहीं होने पर मना कर दिया। इसके बाद 3 फरवरी को दोबारा कॉल आया और ब्रांच मैनेजर बताकर बात कराई गई।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply