Breaking News

अम्बिकापुर@अंबिकापुर के गोपाल सिंह ने भिलाई प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

Share


बॉडीबिल्डिंग में प्रथम स्थान,सरगुजा का नाम किया रोशन
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,08 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। शहर के युवा बॉडीबिल्डर गोपाल सिंह ने भिलाई में आयोजित बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर सरगुजा जिले का नाम रोशन किया है। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से अंबिकापुर सहित पूरे संभाग में खुशी का माहौल है। गोपाल सिंह अंबिकापुर के गंगापुर तुलसी चौक के निवासी हैं। वे शहर में एक जिम का संचालन भी करते हैं और लंबे समय से युवाओं को फिटनेस व बॉडीबिल्डिंग के लिए प्रेरित कर रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर अपनी अलग पहचान बनाई।
लगातार बेहतर रहा प्रदर्शन
गोपाल ने वर्ष 2022 में रायपुर प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल जीता। 2023 में राजनांदगांव में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। 2024 में कवर्धा में भी वे सिल्वर मेडल विजेता रहे। उज्जैन में आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने टॉप-10 में स्थान बनाकर अपनी क्षमता दिखाई। वर्ष 2026 में दल्ली राजहरा में आयोजित ऑल इंडिया ओपन प्रतियोगिता में उन्होंने सिल्वर मेडल जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। इसके बाद भिलाई मड़ई में आयोजित प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। गोपाल की सफलता पर परिवार, मित्रों, शिष्यों और खेल प्रेमियों ने बधाई देते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया है।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply