Breaking News

सूरजपुर@ शहर के वरिष्ठ समाजसेवी का निधन

Share


सूरजपुर,07 फरवरी 2026(घटती-घटना)।
शहर के मेन रोड निवासी वरिष्ठ समाजसेवी 73 वर्षीय रामस्वरूप गुप्ता का रायपुर एम्स में उपचार के दौरान दुःखद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से शहर सहित समाज में शोक की लहर दौड़ गई। वे लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे और क्षेत्र में अपनी सादगी एवं सेवा भाव के लिए जाने जाते थे।
नमदगिरी रेणुनदी तट मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार
स्वर्गीय रामस्वरूप गुप्ता का पार्थिव शरीर शनिवार को सूरजपुर स्थित नमदगिरी रेणुनदी तट मुक्तिधाम में पंचतत्व में विलीन किया गया। अंतिम यात्रा और अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में परिजन, मित्र, सामाजिक कार्यकर्ता और शहरवासी उपस्थित रहे तथा नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
शोकाकुल परिवार
स्वर्गीय गुप्ता मन्नू गुप्ता एवं मनोज गुप्ता के पिता थे। वे रामकिसन गुप्ता, राम सजीवन गुप्ता और संतोष गुप्ता के भाई तथा जितेंद्र गुप्ता के बड़े पिताजी थे। उनके निधन से परिवार सहित समाज में गहरा शोक व्याप्त है।
सामाजिक क्षेत्र में रहा सक्रिय योगदान
रामस्वरूप गुप्ता अपने मिलनसार स्वभाव और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए जाने जाते थे,उनके निधन पर शहर के कई सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply