Breaking News

अम्बिकापुर@राजीव गांधी कॉलेज की प्राध्यापिका रश्मित कौर को पीएचडी की उपाधि

Share


डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय से वाणिज्य विषय में किया शोध


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,07 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अंबिकापुर के वाणिज्य संकाय में कार्यरत प्राध्यापिका श्रीमती रश्मित कौर को डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय से वाणिज्य विषय में पीएचडी (डॉक्टरेट) की उपाधि प्राप्त हुई है। उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार और शैक्षणिक जगत में हर्ष का माहौल है। रश्मित कौर प्रारंभ से ही मेधावी छात्रा रही हैं। उन्होंने गुरु घासीदास विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की और वर्ष 2009 में मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा उन्होंने एमए (अंग्रेजी) एवं एमए (अर्थशास्त्र) की उपाधियां भी अर्जित की हैं। वर्ष 2014 में उन्होंने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की सहायक प्राध्यापक परीक्षा उत्तीर्ण कर मेरिट सूची में 10वां स्थान प्राप्त किया। वर्ष 2017 से वे राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सेवाएं दे रही हैं। रश्मित कौर के अब तक 15 से अधिक शोध पत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं।
वे कई संगोष्ठियों और सेमिनारों में भी सहभागिता कर चुकी हैं। उनकी इस शैक्षणिक उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य, वाणिज्य संकाय के प्राध्यापकगण एवं स्टाफ ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply