Breaking News

कोरिया@विकसित भारत की संकल्पना को साकार करता बजट : विधायक भइयालाल राजवाड़े

Share


भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी की उपस्थिति में बजट की उपलब्धियों पर विशेष प्रेस वार्ता
कोरिया,07 फरवरी 2026 (घटती-घटना)।
केंद्रीय बजट 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में विधायक भइयालाल राजवाड़े ने बजट को “ऐतिहासिक और समावेशी” बताते हुए कहा कि यह किसान, महिला,युवा और व्यापारी वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि यह बजट भारत को तकनीकी रूप से सशक्त और विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
व्यापारियों और मध्यम वर्ग को राहत
व्यापारियों और मध्यम वर्ग को राहत देते हुए कई आर्थिक फैसलों का उल्लेख किया गया, छोटे उद्योगों के लिए 10,000 करोड़ रुपये की स्रूश्व विकास निधि, मिनिमम अल्टरनेटिव टैक्स (रू्रभ्) घटाकर 14 प्रतिशत किया गया, तेंदूपत्ता पर भ्ष्टस् घटाकर 2 प्रतिशत करने से छत्तीसगढ़ के संग्राहकों को लाभ, विदेश यात्रा और शिक्षा पर भ्ष्टस् 5 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत करने का निर्णय।
कांग्रेस बनाम मोदी सरकार-विकास के आंकड़े
प्रेस वार्ता के दौरान विधायक राजवाड़े ने पूर्व सरकारों और वर्तमान बजट आवंटन की तुलना करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने विकास की गति को कई गुना बढ़ाया है, उन्होंने बताया कि 7 नए रेलवे कॉरिडोर, 20 नए जलमार्ग और 4000 इलेक्टि्रक बसों जैसी योजनाएं आधुनिक भारत की नई तस्वीर पेश करेंगी,उन्होंने कहा,यह बजट केवल आंकड़ों का खेल नहीं,बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के सपनों को साकार करने वाला बजट है।

किसानों और पशुपालकों के लिए ‘सौगातों का पिटारा’
विधायक राजवाड़े ने कहा कि छोटे किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने पर विशेष जोर दिया गया है,पशुपालकों के लिए लोन सब्सिडी तथा निजी क्षेत्र में पशु चिकित्सा कॉलेजों हेतु क्रेडिट-लिंक्ड सहायता का ऐलान,मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए देशभर में 500 बड़े तालाबों व अमृत सरोवरों के एकीकृत विकास की योजना,अखरोट,बादाम,कोको और नारियल किसानों के लिए विशेष बागवानी पैकेज,किसानों को उद्यमी बनाने के उद्देश्य से नई योजनाओं की शुरुआत।
स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा फोकस-भारत बनेगा ‘बायो फार्मा हब’
उन्होंने कहा कि आम जनता को सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए बजट में कई अहम प्रावधान किए गए हैं, कैंसर की 17 गंभीर दवाओं पर आयात शुल्क खत्म कर इलाज सस्ता करने का प्रयास, देश में 5 नए रीजनल मेडिकल हब स्थापित करने की योजना, बुजुर्गों की देखभाल के लिए 1.5 लाख मल्टी-स्किल्ड केयर-टेकर्स का प्रशिक्षण, तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थानों की स्थापना से आयुष क्षेत्र को बढ़ावा।
महिलाओं और युवाओं का सशक्तिकरण
विधायक ने कहा कि बजट में महिलाओं और युवाओं के लिए कई पहल की गई हैं, ग्रामीण महिला उद्यमियों के लिए स्॥श्व-मार्ट की घोषणा, जिससे उन्हें बाजार उपलब्ध होगा, लखपति दीदी योजना का विस्तार कर अधिक महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का लक्ष्य, शिक्षा व कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए 5 नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप और उच्च स्तरीय शिक्षण समितियां।
ये रहे उपस्थित…
इस अवसर पर विधायक भइयालाल राजवाड़े, जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल,जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा,जिला उपाध्यक्ष बसंत राय,जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, कपिल जायसवाल,जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े,नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह,जिला मंत्री शारदा गुप्ता,जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े,जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी राकेश गुप्ता, युवा मोर्चा जिला महामंत्री मनोज साहू,पार्षद रेखा वर्मा,मंडल उपाध्यक्ष सुनील सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Share

Check Also

रायपुर@सट्टेबाजी गिरोह के मास्टरमाइंड बाबू खेमानी के घर क्राइम ब्रांच का छापा,विदेशी नेटवर्क और दस्तावेजों की जांच जारी

Share रायपुर,24 अप्रैल 2026। ऑनलाइन सट्टा एप 3 Stumps से जुड़े बड़े नेटवर्क पर रायपुर …

Leave a Reply