Breaking News

अम्बिकापुर@ बस स्टैंड शराब दुकान के सामने 5 लोग मिलकर युवक को पीटा

Share

अम्बिकापुर,06 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। शहर के बस स्टैंड स्थित विदेशी मदिरा दुकान के सामने एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शराब खरीदने पहुंचे युवक से मामूली विवाद के बाद 4 से 5 युवकों ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवकों ने लात-घूंसों से हमला किया, जिससे युवक को चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस को सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply