Breaking News

अम्बिकापुर@ तालाब में मिला दो दिन से लापता युवक का शव,परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Share


अम्बिकापुर,06 फरवरी 2026 (घटती-घटना)।
कोतवाली थाना क्षेत्र के सत्तिपारा इलाके में दो दिन से लापता युवक का शव जोड़ा तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान पुरुषोत्तम यादव के रूप में हुई है, जो सत्तिपारा में रहकर बिजली और पेंटिंग का काम करता था। शव तालाब में मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। परिजनों का आरोप है कि दो दिन पहले युवक का कुछ लोगों के साथ झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसकी हत्या कर शव तालाब में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर किसी प्रकार की गंभीर चोट के निशान नहीं मिले हैं। आशंका है कि युवक शराब के नशे में तालाब में गिर गया होगा। बताया जा रहा है कि वह शराब पीने का आदी था। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होने की बात कह रही है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर @ संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

Share उदयपुर और लखनपुर में 8 से 14 जून तक चलेगा पारंपरिक शिल्प एवं कला …

Leave a Reply