Breaking News

अम्बिकापुर@देव होटल के पास फायरिंग की अफवाह से हड़कंप

Share


पुलिस ने कहा-गोली नहीं चली,दो गुटों में पुराना विवाद
अम्बिकापुर, 06 फरवरी 2026 (घटती-घटना)
। शहर के बीचो-बीच देव होटल के समीप शुक्रवार शाम फायरिंग की सूचना से अफरा-तफरी मच गई। खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर पुलिस टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने फायरिंग की घटना से साफ इनकार किया है। एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ढिल्लो ने बताया कि देव होटल के पास गोली चलने जैसी कोई घटना नहीं हुई है। गांधीनगर थाना क्षेत्र के पीजी कॉलेज के पास शाम करीब 5.30 बजे दो गुटों के बीच पुराना विवाद सामने आया। इसी दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की गाड़ी पर डंडा फेंका था। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। फायरिंग की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के अलावा सीएसपी राहुल बंसल, डीएसपी अश्वनी सिंह, कोतवाली थाना प्रभारी शशिकांत सिन्हा,गांधीनगर थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे।
पुलिस अधिकारियों ने देव होटल के भीतर बैठकर भाजपा नेता अनिल सिंह और होटल संचालक से भी बातचीत की। पुलिस इसे अफवाह बता रही है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि देव होटल परिसर के अंदर दो राउंड फायरिंग हुई थी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply