Breaking News

अम्बिकापुर@ आवश्यकता के अनुसार बैंक से नहीं मिल रहे रुपए

Share

आक्रोशित किसानों ने किया चक्काजाम
अम्बिकापुर,05 फरवरी 2026 (घटती-घटना)।
धान बेचने के बाद भी किसानों को समय पर पूरा भुगतान नहीं मिलने से नाराज किसानों ने गुरुवार को आकाशवाणी चौक स्थित सहकारी बैंक के बाहर चक्काजाम कर दिया। किसानों का कहना है कि वे कई दिनों से बैंक के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें एक बार में सिर्फ 20-20 हजार रुपए ही दिए जा रहे हैं। किसानों ने बताया कि बैंक में सुबह से लंबी कतार लग रही है। घंटों इंतजार के बाद भी पूरा भुगतान नहीं हो पा रहा है। इससे किसानों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कहा कि वर्तमान में शादी का सीजन चल रहा है। बेटे-बेटियों के विवाह सहित अन्य जरूरी कार्यों के लिए रुपयों की आवश्यकता है, लेकिन भुगतान में देरी के कारण परेशानी बढ़ गई है। बैंक के भीतर और सडक पर किसानों की भीड़ बढऩे पर स्थिति संभालने के लिए पुलिस जवान मौके पर पहुंचे।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply