Breaking News

अम्बिकापुर@मछली व्यवसायियों से लूट व अपहरण…कोलकाता से आए कारोबारी को अगवा कर मांगी फिरौती,दो आरोपी गिरफ्तार

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर, 05 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। शहर में बदमाशों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कोलकाता से मछली व्यवसाय के सिलसिले में अंबिकापुर आए कारोबारी और उसके साथी के साथ मारपीट कर लूटपाट व अपहरण की वारदात सामने आई है। बदमाशों ने दोनों को अगवा कर एक कमरे में बंद कर जान से मारने की धमकी दी और फिरौती की मांग की। पीडि़त की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार अरूप दास निवासी नारायणपुरा बालिसखाना (उत्तर पश्चिम बंगाल) मछली व्यवसायी है। वह व्यवसायिक कार्य से अंबिकापुर आया था और मानस होटल में ठहरा हुआ था। 3 फरवरी को वह अपने एक साथी के साथ मौलवी बांध तालाब मछली देखने जा रहा था। इसी दौरान स्कूटी और बाइक में सवार चार युवकों ने उन्हें रोककर पूछताछ की और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने दोनों से 35 हजार रुपए, मोबाइल और पर्स लूट लिया।
अज्ञात स्थान पर ले जाकर मांगे दो लाख रुपए : इसके बाद बदमाश दोनों को जबरन गाड़ी में बैठाकर एक अज्ञात स्थान पर ले गए, जहां उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया गया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए 2 लाख रुपए की मांग की। डर और धमकियों के बीच बदमाशों ने दोनों व्यवसायियों से अलग-अलग तरीकों से कुल 1 लाख 1 हजार रुपए और लूट लिए। अगले दिन सुबह बदमाशों ने दोनों को छोड़ दिया। इसके बाद पीडि़त अरूप दास ने कोतवाली थाना पहुंचकर घटना की सूचना दी।
डीआईजी के निर्देश पर गठित हुई टीम : घटना की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी राजेश अग्रवाल ने कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए। टीम ने दो संदेहियों की पहचान कर हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।
दो आरोपी गिरफ्तार,
रकम खाते में जमा की थी

पुलिस ने आरोपी अलताब खान (21 वर्ष) निवासी ग्राम जरहाडिह, चौकी रघुनाथपुर तथा शरद चौधरी (22 वर्ष) निवासी दर्रीपारा थाना मणिपुर को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ धारा 296, 351(3), 115(2), 190, 191(2), 127(7), 310(2), 135 बीएनएस के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।
बैंक खाता कराया गया होल्ड
आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने हिस्से की 56 हजार रुपए की रकम बैंक खाते में जमा कर दी थी। पुलिस ने संबंधित खाते को होल्ड करा दिया है। साथ ही आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल भी जब्त किए गए हैं।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply