Breaking News

अम्बिकापुर@ कलेक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी,दान पेटी से नकदी गायब

Share


अम्बिकापुर,05 फरवरी 202६ (घटती-घटना)।
शहर के कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर स्थित हनुमान मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। बुधवार रात करीब 4 बजे तीन नकाबपोश चोर मंदिर में घुसे और दान पेटी तोडकर उसमें रखी नकदी पर हाथ साफ कर फरार हो गए। पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। जानकारी के अनुसार चोरों ने दान पेटी के पास लगे ग्रेनाइट को हटाकर लॉक खोला और रुपये निकाल लिए। करीब 15 मिनट के भीतर वे वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष गिरिश गुप्ता के अनुसार दान पेटी हर महीने खोली जाती है। कुछ दिन पहले ही पेटी खोली गई थी, इसलिए इसमें तीन से चार हजार रुपये होने का अनुमान है। पुलिस के अनुसार चोरी से पहले चोरों ने सिविल कोर्ट के पीछे संचालित एक पान ठेले में भी वारदात को अंजाम दिया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है।


Share

Check Also

खड़गवां@ खाना नहीं बनने पर भड़का पति,फावड़े से सिर पर किया वार,पत्नी की मौत,घटना के कुछ घंटे बाद आरोपी पति गिरफ्तार…

Share -संवाददाता-खड़गवां 07 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। थाना खड़गवां क्षेत्र के ग्राम गिद्धमुड़ी में खाना नहीं …

Leave a Reply