Breaking News

अम्बिकापुर@ मोबाइल प्री-बुकिंग के नाम पर 16 लाख की ठगी,अपराध दर्ज

Share


अम्बिकापुर 04 फरवरी 2026 (घटती-घटना)।
शहर में मोबाइल प्री-बुकिंग पर भारी छूट का झांसा देकर युवक से करीब 16 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पीडि़त अर्पित अग्रवाल की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अर्पित अग्रवाल ने बताया कि अप्रैल 2024 में उसकी पहचान रियल स्टेट कारोबारी आदित्य गुप्ता से हुई थी। आदित्य ने स्टॉक मार्केट में निवेश का प्रस्ताव दिया और दोनों के बीच 6 लाख रुपये निवेश को लेकर 75-25 प्रतिशत लाभ-हानि की साझेदारी तय हुई। अक्टूबर 2025 में आदित्य ने अर्पित की मुलाकात आयुष सिंह राजपूत से कराई, जिसे उसने बड़ा रेत माफिया और कान्हा मोबाइल से जुड़ा व्यक्ति बताया। इसके बाद आयुष सिंह ने अर्पित को विवो के फ्लैगशिप फोन की प्री-बुकिंग पर भारी छूट का लालच दिया। आयुष के कहने पर अर्पित ने 12 नवंबर 2025 को कान्हा मोबाइल दुकान में क्रेडिट कार्ड से पहला ट्रांजेक्शन किया। आरोपी ने 14 दिन में डिलीवरी या रकम वापसी का भरोसा दिलाया। इसके बाद 25 और 28 नवंबर को करीब 5 लाख, 10 दिसंबर को 2 लाख, 12 दिसंबर को 5 लाख तथा 17-18 दिसंबर को 2.80 लाख और 66 हजार रुपये के कई ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कान्हा मोबाइल के खाते में कराए गए।
नवरी के पहले सप्ताह में मोबाइल डिलीवरी की बात कही गई, लेकिन कोई फोन नहीं मिला। मानसिक रूप से परेशान होकर अर्पित 26 दिसंबर को इशा फाउंडेशन आश्रम, कोयम्बटूर चला गया। वापस लौटने पर दुकान संचालक आयुष अग्रवाल ने बताया कि सभी ट्रांजेक्शन के बाद कमीशन काटकर आरोपी आयुष सिंह को नकद करीब 16 लाख रुपये दे दिए गए हैं, जिसका रिकॉर्ड सीसीटीवी फुटेज में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply