Breaking News

अम्बिकापुर@ 12 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

Share


अम्बिकापुर,04 फरवरी 2026 (घटती-घटना)।
12 लीटर महुआ शराब के साथ आबकारी उडऩदस्ता टीम ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। उडऩदस्ता टीम ने महिला के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार 4 फरवरी को आबकारी उडऩदस्ता टीम को मुखबिर से जानकारी मिली की मेन्ड्राकला निवासी बसंती केवट बिक्री करने के लिए अपने घर में काफी मात्रा में महुआ शराब रखी है। मुखबिर की सूचना पर आबकारी उडऩदस्ता टीम मौके पर पहुंचकर घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान 12 लीटर महुआ शराब पाया गया। जिसे टीम ने जब्त कर महिला वसंती केवत को गिरफ्तार किया है। टीम ने महिला के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता, आबकारी उप निरीक्षक टीआर केहरी, मुख्य आरक्षक कुमारू राम, अशोक सोनी, रमेश दुबे एवं महिला सैनिक चंद्रावती तथा राजकुमारी शामिल रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply