अवैध संबंध के कारण मृतक की पत्नी के इशारे पर आशिक ने दिया था घटना को अंजाम

-संवाददाता-
बलरामपुर,04 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। विगत माह 29/01/2026 को सेंदूर नदी किनारे ग्राम सतिसेसर में रेत में दबा हुआ शव पुलिस ने बरामद किया था,बरामद अज्ञात शव का पहचान विश्वनाथ केरकेट निवासी यास सालिया पारा थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ के रूप में किया गया था, मृतक कत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में प्रधान आरक्षक के पद पर दंतेवाडा में पदस्थ था, पत्नी का अवैध संबंध बना मौत का कारण,खौफनाक हत्याकांड कांड को पत्नी के आशिक ने दिया था घटना को अंजाम, पुलिस ने घटना में शामिल दोनों आरोपियो को गिरफ्तार कर अप.क्र. 21/2026 103(1), 238 बीएमएस के तहत कार्यवाही कर विवेक टोप्पो पिता स्व प्रफुल्ल टोप्पो,उम१वर्ष,ग्राम बेलकुंद्री,थाना चलगनी, बलरामपुर क्लॉस्टिका केरकेट्टा पति स्व विश्वनाथ केरकेट्टा,उम वर्ष, निवासी ग्राम सतिसेमर,थाना बलरामपुर, जिला बलरामपुर को भेजा सलाखों के पीछे। जानकारी के अनुसार दिनांक 29/01/2026 के शाम को थाना बलरामपुर क्षेत्रांतर्गत बाम सतिशेमर में सेन्दुर नदी किनारे रेत में दबा हुआ एक अज्ञात व्यक्ति शव बरामद हुआ था। बरामद शव के संबंध में बलरामपुर मैं मर्ग क्रमांक 05/2016 धारा बीएनएसएस पंजीबद्ध कर जाँच में लिया गया। मर्ग जाँच के दौरान दिनांक 30/01/2026 को विधिवत अत्यंत सड़ी-गली स्थिति में बरामद होने के कारण तत्काल शव पंचनामा किया गया। शव पहचान नहीं हो सका। शव एवं घटनास्थल निरीक्षण तथा पोस्ट मार्टम कार्यवाही पश्चात अजात मृतक की मृत्यु सिर में गंभीर बोट पहुंचाकर हत्या करने से होना पाया गया। इस दौरान दिनांक 31/01/2026 को थाना बलरामपुर पुलिस के द्वारा काफ़ी प्रयास के बाद मृतक के संभावित परिजनों को बुलाकर मृतक का पहचान करवाया गया जिसमें अजात मृतक को विश्वनाथ केरकेट्टा पिता स्व लोहार साथ केरकेट्टा उम्र 51 वर्ष निवासी ग्राम सलिया पारा थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़ के रूप में किया गया जो की छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में प्रधान आरक्षक के पद पर वर्तमान में दंतेवाड़ा में पदस्थ था। मर्ग जांच पर उपरोक्त तथ्य के आधार पर थाना बलरामपुर में अपराध क्रमांक 21/2026 धारा 103(1), 238 बीयपस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामना अत्यंत संवेदनशील एवं गंभीर प्रकृति का होने से पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विवश्वदीपक विपाठी के नेतृत्व में थाना बलरामपुर एवं साइबर सेल की टीम को अज्ञात आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के आदेश दिया गया था। गठित टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त आदेश एवं निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विश्वदीपक त्रिपाठी द्वारा अपने टीम के साथ लगातार कड़ी मेहनत एवं तकनीकी दक्षता के साथ विवेचना कार्यवाही करते हुए घटनास्थज के आसपास निवासरत व्यक्तियों से पूछताछ करते हुए अन्य संभावित तकनीकी प्रयोग करते हुए अज्ञात आरोपी की पता-तलाश किया गया।
पुलिस को प्रारंभिक विवेचना में ही लगा,मामला प्रेम प्रसंग का…
विवेचना के दौरान पुलिस को प्रारंभिक स्तर पर ही मामना अवैध प्रेम संबंध से जुड़ा होना प्रतीत हो रहा था, आरोपीयो के द्वारा पुलिस जांच में किए जाने वाले सभी संभावित तरीकों का आकसन कर उससे बचने और पुलिस को गुमराह करने के समस्त प्रयास आरोपीयों के द्वारा किया गया था। अंततः पुलिस द्वारा कई तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह पाया कि मृतक विश्वनाथ केरकेडा पूर्व में बलरामपुर में पदस्थापना के दौरान ग्राम सवनी चौकी गणेशमोड़ थाना बलरामपुर में रहने वाली सहकी क्लॉस्टिका केरकेट्टा से दूसरी शादी किया था। मृतक ग्राम सतिसैमर में घर बनवाकर अपनी पत्नी को रखा था। मृतक की पत्नी क्लॉस्टिका से 02 बच्चे है जिसकी पढ़ाई के लिए वर्ष 2024 में मृतक अपनी पत्नी क्लॉस्टिका को रायपुर में किराए के मकान में शिफ्ट किया था। मृतक की पत्नी क्लॉस्टिका का वर्ष 2023 में आरोपी विवेक टोप्पो पिता स्व प्रफुल्ल टोप्पो निवासी बेलकुंदरी थाना चलगली जिला बलरामपुर से फेसबुक के माध्यम से जान पहचान हुआ था। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया और चोरी छिपे वर्ष 2003 में क्लॉस्टिका और विवेक तातापानी मंदिर में एक दूसरे से गोपनीय शादी कर लिये। क्लॉस्टिका और विवेक एक दूसरे से मोबाइल फ़ोन में बातचीत करते थे जिसकी जानकारी मृतक विश्वनाथ की हो गई थी। आरोपी विवेक टोप्पो भी पूर्व से शादी शुदा था जिससे आरोपी विवेक टोप्पो एवं मृतक के घर में अक्सर वाद विवाद होते रहता था। मृतक की पत्नी क्लॉस्टिका और विवेक टोप्पो एक दूसरे के साथ रहने के लिए विश्वनाथ केरकेट्टा को रास्ते से हटाना चाहते थे जिसके लिए प्लान बनाकर आरोपीगण के द्वारा मृतक की छुट्टी में बलरामपुर सतीसेमर बुलाया गया। मृतक दिनांक 12/01/2026 को दंतेवाड़ा से छुट्टी लेकर दिनांक 14/01/2026 को बलरामपुर सतितेमर अपने घर पहुंचा था। क्लॉस्टिका और विवेक टोप्पो के द्वारा इसी दौरान मृतक विश्वनाथ केरकेट्टा की हत्या करने का प्लान किया गया था।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur