Breaking News

बालोद@कांग्रेसियों कार्यकर्ताओं ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव…..

Share


दीपक बैज बोले…धान नहीं बिकने से किसान परेशान,दो दिन का समय पर्याप्त नहीं
बालोद,04 फरवरी 2026। जिला मुख्यालय में आज पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकदिवसीय आमसभा आयोजित कर रैली निकाली और कलेक्ट्रेट का घेराव किया। बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आमसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि मनरेगा योजना का नाम बदलने की आड़ में सरकार इस योजना को धीरे-धीरे बंद करना चाहती है। उन्होंने कहा कि मनरेगा करोड़ों लोगों की आजीविका का सहारा है और कांग्रेस इसे कमजोर नहीं होने देगी। धान खरीदी के मुद्दे पर भी दीपक बैज ने राज्य सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि धान खरीदी के लिए दो दिन बढ़ाना काफी नहीं है। किसानों का रकबा कम कर दिया गया है। खरीदी केंद्रों में लिमिट तय कर दी गई है, जिससे किसान अपनी उपज बेच नहीं पा रहे हैं। अभी भी 35 लाख मिट्रिक टन धान खरीदना बाकी है। लाखों किसान धान नहीं बेच पाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण किसान परेशान हैं। बैज ने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ खड़ी है और किसानों के अधिकारों के साथ किसी भी तरह का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply