Breaking News

अम्बिकापुर@ श्रद्धालुओं से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर

Share

,एक की मौत,14 घायल
अम्बिकापुर,03 फरवरी 2026 (घटती-घटना)।
रायगढ़ जिले के तमनार से बनारस जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक बस को सूरजपुर जिले के लटोरी चौकी अंतर्गत ग्राम गंगापुर के पास पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सडक किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में 14 यात्री घायल हो गए, जिनमें एक श्रद्धालु की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार,तमनार (रायगढ़) से करीब 15 श्रद्धालु बस में सवार होकर बनारस दर्शन के लिए निकले थे। मंगलवार सुबह करीब 4 बजे बस अंबिकापुर पार कर अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर ग्राम गंगापुर के पास पहुंची ही थी कि पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस सडक किनारे पेड़ से जा भिड़ी। हादसे में बस में सवार 5 महिलाओं समेत 14 यात्री घायल हो गए। इनमें से 7 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को बस से बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर पहुंचाया गया। इलाज के दौरान 50 वर्षीय श्रद्धालु कोटिमा की मौत हो गई। शेष घायलों का मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज जारी है।
घायल यात्रियों में सुरेश (40), धौजा (50), संतरा देवी (66), बरत राम (60), रमेश (50), कौता राठिया (55), सुमित्रा (55), सुकांति पैंकरा (65), बंशी राम (55), अनुसुइया शर्मा (50), पवन (13), आनंद कुमार (40) एवं पुष्पा (40) शामिल हैं।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply