Breaking News

अंबिकापुर@अंबिकापुर में विधायक व सूरजपुर में सांसद के हाथों दैनिक घटती-घटना कैलेंडर का विमोचन

Share

  • वार्षिक कैलेंडर जारीः जनप्रतिनिधियों ने सराही गुणवत्ता और लोकतांत्रिक सोच
  • दैनिक घटती-घटना का नया कैलेंडर लाँच…
  • अतिथियों ने कहा…आकर्षक व उपयोगी प्रकाशन
  • सांसद-विधायक ने किया कैलेंडर लोकार्पण, पत्रकारिता की भूमिका पर भी हुई चर्चा
  • – दो जिलों में भव्य विमोचन,कैलेंडर की डिजाइन और कंटेंट की जमकर तारीफ
  • – कैलेंडर के बहाने मीडिया की जिम्मेदारी और लोकतंत्र पर चर्चा
  • – ‘दैनिक घटती-घटना’ का वार्षिक कैलेंडर रिलीज,जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं
  • – लोकार्पण के साथ मिली सराहनाः गुणवत्ता और प्रस्तुति ने जीता दिल
  • – सूरजपुर से अंबिकापुर तक कैलेंडर विमोचन की गूंज,अतिथियों ने किया सम्मान


न्यूज डेस्क
अंबिकापुर/सूरजपुर,03 फ रवरी 2026 (घटती-घटना) लोकप्रिय एवं जनपक्षधर समाचार पत्र दैनिक घटती घटना द्वारा तैयार किए गए वर्ष 2026 के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन अंबिकापुर और सूरजपुर में गरिमामय समारोहों के बीच संपन्न हुआ। अलग-अलग जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों,पत्रकारों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन को खास बना दिया। अंबिकापुर में विधायक प्रमोद मिंज तथा सूरजपुर में सांसद चिंतामणि महाराज के हाथों कैलेंडर का औपचारिक लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने कैलेंडर की उत्कृष्ट गुणवत्ता, आकर्षक कलेवर और उपयोगी जानकारी की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए इसे आमजन के लिए बेहद उपयोगी प्रकाशन बताया।
वर्षभर की उपयोगी
जानकारी से भरपूर कैलेंडर

दैनिक घटती-घटना द्वारा तैयार यह वार्षिक कैलेंडर केवल तिथियों का संकलन नहीं बल्कि वर्षभर मार्गदर्शन देने वाली जानकारी का संग्रह है। इसमें पर्व-त्योहार, राष्ट्रीय अवकाश, महत्वपूर्ण दिवस,सामाजिक सरोकार से जुड़े विशेष दिन और दैनिक जीवन से जुड़ी अनेक आवश्यक जानकारियों को सुव्यवस्थित ढंग से प्रस्तुत किया गया है। स्पष्ट फॉन्ट,संतुलित डिजाइन और आकर्षक लेआउट के कारण कैलेंडर लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा। अतिथियों ने कहा कि इसमें वह सभी जरूरी तत्व मौजूद हैं जो एक आदर्श कैलेंडर में होने चाहिए।
अतिथियों ने दी शुभकामनाएं,
अखबार की कार्यशैली पर भी रखी बात

कार्यक्रम में अंबिकापुर महापौर मंजूषा भगत, भाजपा सरगुजा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया,भाजपा नेता अंबिकेश केसरी,रूपेश दुबे,भाजपा मीडिया प्रभारी संतोष दास,भाजपा नेता विकास वर्मा,रिंकू सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने कैलेंडर के सफल प्रकाशन पर बधाई देते हुए कहा कि इसमें वह सभी जरूरी जानकारियां मौजूद हैं जो एक उपयोगी कैलेंडर में होनी चाहिए,महापौर मंजूषा भगत ने कैलेंडर की आकर्षक डिजाइन और बेहतर प्रस्तुति की सराहना की,वहीं जिला अध्यक्ष भरत सिंह सिसोदिया ने कहा कि समाचार पत्र समाज का आईना होते हैं और दैनिक घटती-घटना ने अपनी अलग पहचान बनाई है,भाजपा मीडिया प्रभारी संतोष दास ने लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में मीडिया की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए अखबार की कार्यशैली की प्रशंसा की।
सूरजपुर सर्किट हाउस में
सांसद चिंतामणि महाराज ने किया विमोचन

सूरजपुर के सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में सांसद चिंतामणि महाराज ने कैलेंडर का विमोचन करते हुए कहा कि किसी भी प्रकाशन की पहचान उसकी गुणवत्ता और उपयोगिता से होती है, उन्होंने कैलेंडर की प्रस्तुति, तिथियों की स्पष्टता और आकर्षक डिजाइन की सराहना करते हुए कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है और निष्पक्ष पत्रकारिता समाज को सही दिशा देने का काम करती है।
अंबिकापुर में विधायक
प्रमोद मिंज के हाथों जारी हुआ कैलेंडर

अंबिकापुर सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रमोद मिंज ने कैलेंडर जारी करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर इस तरह के प्रकाशन समाज और लोगों के बीच जुड़ाव का माध्यम बनते हैं, उन्होंने कैलेंडर की प्रिंट क्वालिटी,जानकारी की व्यवस्थित प्रस्तुति और आकर्षण को सराहनीय बताया। विधायक ने कहा कि अखबार समाज के मुद्दों को सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने में उनका योगदान अहम है।
अतिथियों की प्रतिक्रिया….

‘कैलेंडर में सभी जरूरी जानकारियां व्यवस्थित रूप से दी गई हैं, इसका डिजाइन और प्रिंट क्वालिटी भी बेहद आकर्षक है,टीम को इसके लिए बधाई।’ और कहा की कहा कि सरगुजा आंचल का दैनिक घटती घटना आज एक प्रमुख और विश्वसनीय समाचार पत्र के रूप में स्थापित हो चुका है। उन्होंने कहा कि इस अखबार में प्रकाशित खबरें गुणवत्ता और विशेषता के साथ प्रस्तुत होती हैं और कई बार इसकी रिपोर्टिंग किसी राष्ट्रीय स्तर के अखबार से कम नहीं लगती।
मंजूषा भगत,महापौर अंबिकापुर

‘समाचार पत्र समाज का आईना होता है और दैनिक घटती-घटना ने अपनी अलग पहचान बनाई है। कैलेंडर का प्रकाशन सराहनीय पहल है।’ दैनिक घटती-घटना की खबरें अब केवल संभाग तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि देशभर में पढ़ी और सराही जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अखबार ने हर वर्ग की आवाज बनने का काम किया है—चाहे राजनीतिक पक्ष हो या विपक्ष, सामाजिक मुद्दे हों या आम जनता की समस्याएं,सभी को निष्पक्ष रूप से मंच देने का प्रयास किया जाता है।


भारत सिंह सिसोदिया,भाजपा जिला अध्यक्ष सरगुजा

‘लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में मीडिया की अहम भूमिका है। दैनिक घटती घटना की कार्यशैली और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता प्रेरणादायक है। ‘
संतोष दास,भाजपा मीडिया प्रभारी

‘कैलेंडर का लेआउट,तिथियां और प्रस्तुति बेहद प्रभावी है। यह आम लोगों के लिए उपयोगी साबित होगा।’ जनप्रतिनिधियों ने यह भी कहा कि अपनी मजबूत खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों के कारण दैनिक घटती घटना प्रदेश के लोकप्रिय अखबारों में तेजी से शामिल होता जा रहा है। उन्होंने अखबार की टीम को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी यह समाचार पत्र इसी तरह लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करते हुए समाज की आवाज बनकर आगे बढ़ता रहेगा।

अंबिकेश केसरी / विकास वर्मा (भाजपा नेता)


लोकतांत्रिक मजबूती पर भी हुई चर्चा

विमोचन कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने कहा कि मीडिया केवल खबरों का माध्यम नहीं बल्कि समाज और लोकतंत्र के बीच संवाद का सेतु है, दैनिक घटती-घटना द्वारा प्रकाशित कैलेंडर न केवल तिथियों और जानकारी का संग्रह है बल्कि यह अखबार की सामाजिक प्रतिबद्धता और जनहित की सोच को भी दर्शाता है,कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने अखबार परिवार को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी दैनिक घटती-घटना इसी तरह निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देता रहेगा। वर्ष 2026 के कैलेंडर का यह विमोचन कार्यक्रम केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं रहा,बल्कि जनतंत्र,पत्रकारिता और सामाजिक उत्तरदायित्व का सामूहिक उत्सव बन गया। ‘दैनिक घटती-घटना’ ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि वह केवल समाचार पत्र नहीं,बल्कि जनता की आवाज और लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply