Breaking News

बैकुंठपुर@ संगठन कार्य के आगामी तीन माह की रणनीति बनकर तैयार

Share


भाजपा के बड़े पदाधिकारी करेंगे बूथ प्रवास विकसित भारत,राम जी और बजट प्रस्तुतीकरण को लेकर गांव-गांव पहुंचेंगे कार्यकर्ता
बैकुंठपुर,02 फरवरी 2026 (घटती-घटना)।
भारतीय जनता पार्टी जिला कोरिया द्वारा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से व्यापक सतत बूथ संपर्क एवं बूथ सशक्तिकरण अभियान की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इसी कड़ी में भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में जिला स्तरीय बूथ प्रभारियों की घोषणा की गई। इस अभियान के अंतर्गत जिला पदाधिकारी,जिला कार्यसमिति सदस्य,जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों को बूथ सशक्तिकरण,संगठनात्मक संरचना और जनसंपर्क की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वास्तविक ताकत बूथ स्तर का कार्यकर्ता होता है…
जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि भाजपा की वास्तविक ताकत उसका बूथ स्तर का कार्यकर्ता है। बूथ, शक्ति केंद्र और मंडल स्तर पर यदि संगठन मजबूत रहेगा तो पार्टी को हर स्तर पर सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के कर्मठ, अनुशासित और समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर ही आज संगठन देश-प्रदेश में निरंतर आगे बढ़ रहा है,उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि भारत आज आत्मनिर्भरता के संकल्प के साथ विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। केंद्र सरकार की योजनाएं गरीब,किसान,महिला,युवा और वंचित वर्ग तक सीधे पहुंच रही हैं। इसके विपरीत विपक्षी दल झूठ, भ्रम और अफवाहों के माध्यम से जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं, जिसे भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता तथ्य और सच्चाई के साथ जवाब देगा।
पन्ना प्रमुखों से संवाद करेंगे और घर-घर जाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएंगे
देवेन्द्र तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व की मंशा के अनुरूप अब भाजपा के बड़े पदाधिकारी स्वयं बूथ प्रवास करेंगे, इस दौरान वे बूथ समितियों के साथ बैठक करेंगे, पन्ना प्रमुखों से संवाद करेंगे और घर-घर जाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएंगे। विशेष रूप से विकसित भारत, राम जी और हालिया बजट प्रस्तुतीकरण को लेकर गांव-गांव जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की बूथ सशक्तिकरण योजना के तहत प्रत्येक कार्यकर्ता को घर-घर पहुंचकर विपक्ष के हर षड्यंत्र को ध्वस्त करना है। भाजपा की विचारधारा, अनुशासन और सेवा भाव ही उसकी सबसे बड़ी पहचान है। यही कारण है कि पार्टी को लगातार जनता का विश्वास और समर्थन मिल रहा है, जिलाध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन की चर्चा करते हुए कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है। चाहे किसान हों, महिलाएं हों, युवा हों या आदिवासी समाज—हर वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।
पूर्ण निष्ठा और समर्पण भाव से कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध
उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में जिला कोरिया का हर कार्यकर्ता संगठन के लिए पूर्ण निष्ठा और समर्पण भाव से कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। आने वाले तीन महीनों की विस्तृत कार्ययोजना बूथ स्तर पर तैयार की गई है, जिसमें संगठनात्मक बैठकें, प्रशिक्षण कार्यक्रम, जनसंपर्क अभियान, लाभार्थी संपर्क और जनसंवाद प्रमुख रूप से शामिल होंगे,इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त बूथ प्रभारियों से आह्वान किया कि वे अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें, बूथ समितियों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखें और बूथ स्तरीय कार्यक्रमों को प्रभावी एवं सफल बनाएं। जिले के अनुभवी नेताओं को बूथ प्रभारी बनाकर संगठन ने यह संदेश दिया है कि अनुभव और सक्रियता के माध्यम से बूथ स्तर को और अधिक सशक्त किया जाएगा। कुल मिलाकर, भाजपा जिला कोरिया की यह रणनीति आने वाले महीनों में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने और आम जनता के बीच भाजपा की नीतियों व उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply