Breaking News

बैकुंठपुर@भाजपा जिला कार्यालय में केन्द्रीय बजट 2026-27 का हुआ लाइव प्रसारण

Share

विकसित भारत के निर्माण का बजट….वन विकास निगम अध्यक्ष रामसेवक पैकरा
बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे मौजूद
बैकुंठपुर,02 फरवरी 2026 (घटती-घटना)।
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय छिंदडांड़, बैकुंठपुर में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केन्द्रीय बजट 2026-27 के बजट भाषण का लाइव प्रसारण गरिमामय वातावरण में देखा और सुना गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन विकास निगम अध्यक्ष रामसेवक पैकरा रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने की,इस अवसर पर भाजपा पदा धिकारियों,जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी ने एकाग्रता के साथ बजट भाषण को सुना और इसके बाद बजट की प्रमुख घोषणाओं एवं दूरगामी प्रभावों पर चर्चा की।
आत्मनिर्भरता ही अर्थव्यवस्था का मूल मंत्र’ः देवेन्द्र तिवारी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा…कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय बजट 2026-27 में ऐसे कई परिवर्तन और निर्णय किए गए हैं, जिनसे आम नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और देश की अर्थव्यवस्था को नई गति प्राप्त होगी, उन्होंने कहा कि सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि विकास का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे और यही सोच इस बजट में झलकती है।
‘विश्वास के साथ विकसित भारत की ओर बढ़ रहा देश’ : रामसेवक पैकरा
वन विकास निगम अध्यक्ष रामसेवक पैकरा ने अपने संबोधन में कहा कि भारत अब पूरे आत्मविश्वास के साथ ‘विकसित भारत’ की दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह बजट उसी विज़न को साकार करने वाला बजट है, उन्होंने कहा कि इस बजट में युवा शक्ति, विकास, गरीब, शोषित और वंचित वर्गों के कल्याण को केंद्र में रखा गया है, सरकार का संकल्प स्पष्ट है कि समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए और किसी को भी पीछे न छोड़ा जाए।
बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल,बसंत राय,रविशंकर राजवाड़े, राजेश सिंह, चुन्नी पैकरा,जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा,जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेष शिवहरे, नगर पालिका अध्यक्ष अरुण जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह,जनपद उपाध्यक्ष प्यारे साहू सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे, इसके साथ ही जिला मंत्री शारदा गुप्ता, कृष्णावती यादव,सह कोषाध्यक्ष राजेन्द्र चक्रधारी, जिला कार्यालय मंत्री मंजू जिवनानी,जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े,सोशल मीडिया संयोजक जगनारायण साहू,सह मीडिया प्रभारी राकेश गुप्ता,जिला कार्यसमिति सदस्य मनोज गुप्ता सहित बड़ी संख्या में जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष-महामंत्री,मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी तथा भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संगठन में दिखा उत्साह और एकजुटता-
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में बजट को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली। वक्ताओं ने कहा कि यह बजट न केवल आर्थिक दृष्टि से मजबूत है, बल्कि सामाजिक संतुलन और समावेशी विकास का भी स्पष्ट संदेश देता है,कुल मिलाकर,भाजपा जिला कार्यालय बैकुंठपुर में आयोजित यह कार्यक्रम विकसित भारत के संकल्प को दोहराने और केन्द्रीय बजट 2026-27 के माध्यम से देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के विश्वास को और मजबूत करने वाला साबित हुआ।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply