Breaking News

सूरजपुर@ जिला कांग्रेस ने नहीं किया आयोजन शहर व ब्लॉक कांग्रेस ने संभाली कमान

Share


महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ का आगाज
सूरजपुर,01 फरवरी 2026 (घटती-घटना)।
पार्टी के प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला,शहर एवं ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाने थे,किंतु जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कोई आयोजन नहीं किया गया,इसके विपरीत शहर कांग्रेस एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने पार्टी निर्देशों का पालन करते हुए ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ कार्यक्रम का आयोजन कर सरकार की नीतियों के विरुद्ध विरोध दर्ज कराया, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस के अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज डालमिया एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जफर हैदर के संयुक्त नेतृत्व में गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई,इसके पश्चात माता कर्मा चौक के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करते हुए सांकेतिक चक्का जाम किया गया,जहां जिला कांग्रेस की निष्कि्रयता चर्चा का विषय बनी रही, वहीं शहर व ब्लॉक कांग्रेस ने संगठनात्मक जिम्मेदारी निभाते हुए सड़कों पर उतरकर किसानों और मजदूरों की आवाज बुलंद की,मनरेगा बचाओ संग्राम’ के माध्यम से कांग्रेस ने स्पष्ट संकेत दिया कि किसान और मजदूर हितों से जुड़ा हर मुद्दा सड़क से सदन तक उठाया जाएगा।
धान खरीदी तिथि बढ़ाने की उठी मांग
धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने धान खरीदी की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर कलेक्टर सूरजपुर को ज्ञापन सौंपा,नेताओं ने कहा कि किसानों का धान अब तक पूरा नहीं खरीदा गया है, समय सीमा कम होने से किसान परेशान हैं, कई किसानों के टोकन नहीं कट पाए हैं, खरीदी केंद्रों में अव्यवस्थाएं बनी हुई हैं,ऐसी स्थिति में धान खरीदी की तिथि बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है,ताकि किसानों को राहत मिल सके।
मनरेगा से छेड़छाड़ का आरोप
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार मनरेगा योजना का नाम व स्वरूप बदलने का प्रयास कर रही है, जो गरीब मजदूरों के साथ सीधा अन्याय है, उन्होंने कहा मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण भारत की जीवनरेखा है, इसमें किसी भी प्रकार का बदलाव राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की सोच और उनके सम्मान के साथ खिलवाड़ है, बलिदान दिवस के अवसर पर कांग्रेसजनों ने मांग की कि मनरेगा योजना को पूर्ववत यथावत रखा जाए और मजदूरों के अधिकारों से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ न की जाए।
कांग्रेस नेताओं ने जताया आक्रोश
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार किसान व मजदूर विरोधी नीतियां अपना रही है, योजनाओं को कमजोर कर गरीबों से उनका हक छीना जा रहा है, यदि समय रहते सरकार ने निर्णय नहीं बदला,तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रहे उपस्थित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन व कार्यकर्ता मौजूद रहे,जिनमें प्रमुख रूप से
भगवती राजवाड़े – पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष,नरेश राजवाड़े-पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष,अश्विनी सिंह – पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, रामकृष्ण ओझा – जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष, राजीव सिंह – जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष, मनोज अग्रवाल, हेमेन्द्र गुप्ता, गैबीनाथ साहू, विष्णु कसेरा, वीरेन्द्र बंसल, आशीष यादव, अविनाश यादव, आकाश साहू – एनएसयूआई जिलाध्यक्ष जाकेश राजवाड़े, नीरज तायल, धर्मेन्द्र सिंह, वीरेन्द्र मिश्रा, भावना सिंह नेताम, सूरज अवस्थी, हुपेश प्रजापति, मधु साहू, राम सिंह, मुस्तफा खान, विनय सिंह, सैयद नदीम, अफरोज अंसारी, लिवनेश सिंह, शाहरुख खान, मनोज सिंह, बाबूलाल सिंह, दीपक दीवान, तनवीर, सुमंत राजवाड़े, यशवंत सिंह, निलेश, कमलेश सिंह, संजय अग्रवाल, हरक लाल राजवाड़े, मनोज सोनी, हैदर अली सहित शहर कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस एवं एनएसयूआई के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply