-संवाददाता-
अम्बिकापुर,01 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को आम बजट पेश किया। यह उनका नौवां बजट है। बजट के बाद छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं सरगुजा प्रभारी मंत्री ने अंबिकापुर स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता कर केन्द्र सरकार के बजट की प्रमुख विशेषताओं की जानकारी दी। वित्त मंत्री ने कहा कि यह बजट विकसित भारत के संकल्प को और मजबूत करने वाला है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2004 से 2014 के बीच देश पॉलिसी पैरालिसिस और आर्थिक अस्थिरता के दौर से गुजर रहा था। उस समय भारत की अर्थव्यवस्था विश्व में 10वें स्थान पर थी और गठबंधन सरकारों की मजबूरियों से देश प्रभावित था। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश की अर्थव्यवस्था ने तेजी से प्रगति की है और अब भारत विश्व में चौथे स्थान पर पहुंच चुका है। आने वाले समय में भारत के तीसरे स्थान पर पहुंचने की पूरी संभावना है। हर बजट में वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य केंद्र में रखा जा रहा है। वित्त मंत्री ने कहा कि कैपिटल एक्सपेंडिचर किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ होती है। रेलवे को अर्थव्यवस्था की बुनियाद बताते हुए उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में 22 गुना वृद्धि की गई है। बजट में रेयर अर्थ मिनरल्स के विकास पर भी विशेष फोकस किया गया है। इसके साथ ही 7 हाई स्पीड रेल परियोजनाओं और वाटर इकॉनमी को बढ़ावा देने के प्रावधान किए गए हैं। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर, अनिल सिंह मेजर, महापौर मंजूषा भगत सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
घाटे में छोड़ गई थी कांग्रेस
वित्त मंत्री ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने प्रदेश की वित्तीय व्यवस्था को चरमराकर छोड़ दिया था। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना का उदाहरण देते हुए कहा कि इस योजना में 2 हजार करोड़ रुपए से अधिक की देनदारी छोड़ी गई थी। उन्होंने बताया कि पुरानी बकाया देनदारियों को निपटाने का काम किया जा रहा है। इसी क्रम में हाल ही में 500 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। कांग्रेस सरकार द्वारा छोड़े गए आर्थिक गड्ढों को भरते हुए राज्य सरकार विकास के पथ पर आगे बढऩे का प्रयास कर रही है।
filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0;
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur