विमल बने छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष
दिलीप पाण्डेय सोनहत,अमरनाथ साहू बैकुण्ठपुर और रोशन कुमार बचरापोंडी के अध्यक्ष मनोनीत
बृज कुमार साहू को सर्वसम्मति से कार्यकारी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी,बैकुण्ठपुर में भव्य शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न


कोरिया,01 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए विमल मिंज को कोरिया जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है, यह नियुक्ति संघ के प्रांताध्यक्ष अनिल पाण्डेय द्वारा 19 दिसंबर 2025 को आयोजित प्रांतीय बैठक में सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव के आधार पर की गई,बैठक में प्रांतीय सचिव आर.पी. गौतम, प्रांतीय संगठन सचिव एस.एस. जयसवाल,निवर्तमान जिलाध्यक्ष एस.एस. राजवाड़े सहित प्रदेश स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ में हुआ यह संगठनात्मक परिवर्तन केवल पदों का बदलाव नहीं, बल्कि स्वास्थ्य कर्मचारियों के अधिकारों को नई दिशा देने की शुरुआत माना जा रहा है,अब निगाहें नए नेतृत्व पर टिकी हैं जिससे कर्मचारियों को उम्मीद है कि संघर्ष,संवाद और संगठन की ताकत से उनके अधिकारों को मजबूती मिलेगी।
सर्वसम्मति से हुआ नेतृत्व परिवर्तन
बैठक में प्रदेशभर के पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य कर्मचारियों की वर्तमान चुनौतियों—वेतन विसंगति,सुरक्षा,भत्ते,पदोन्नति एवं कार्यस्थल समस्याओं—पर विस्तार से चर्चा की, सभी सदस्यों की राय थी कि संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के लिए ऊर्जावान, संघर्षशील और कर्मठ नेतृत्व की आवश्यकता है, इसी भावना के साथ विमल मिंज को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
प्रांताध्यक्ष अनिल पाण्डेय ने जताया भरोसा
नियुक्ति पत्र जारी करते हुए प्रांताध्यक्ष अनिल पाण्डेय ने कहा विमल मिंज लंबे समय से स्वास्थ्य कर्मचारियों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते आ रहे हैं,उनकी कार्यशैली,समर्पण और संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है,हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में जिला इकाई और अधिक मजबूत होगी तथा कर्मचारियों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित होगा।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विमल मिंज का संकल्प
पदभार ग्रहण करने के पश्चात विमल मिंज ने कहा मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता पर संगठन ने जो विश्वास जताया है,वह मेरे लिए सम्मान ही नहीं बल्कि हजारों स्वास्थ्य योद्धाओं की सेवा का संकल्प है, यह पद मेरे लिए अधिकार नहीं, जिम्मेदारी है।
आगामी कार्ययोजना व विज़न
उन्होंने स्पष्ट किया कि कर्मचारी हित सर्वोपरि रहेंगे,वेतन विसंगति,भत्तों व सुविधाओं की लड़ाई मजबूती से लड़ी जाएगी, प्रशासन और कर्मचारियों के बीच संवाद से समाधान की नीति अपनाई जाएगी,अंतिम पंक्ति के कर्मचारी तक संगठन पहुंचेगा,उन्होंने कहा हम टकराव नहीं,ठोस संवाद में विश्वास रखते हैं,लेकिन कर्मचारियों के सम्मान और अधिकारों से कोई समझौता नहीं होगा।
सुरक्षा और सम्मान पर सख्त रुख
विमल मिंज ने दो टूक शब्दों में कहा अस्पतालों में कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा हमारी रेड-लाइन है,ड्यूटी के दौरान किसी भी कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, हम भयमुक्त कार्य वातावरण सुनिश्चित करेंगे,उन्होंने जिले के सभी स्वास्थ्य कर्मियों से मतभेद भुलाकर संगठन के झंडे तले एकजुट होने की अपील की।
ब्लॉक स्तर पर भी नई जिम्मेदारियां संगठन विस्तार के तहत
दिलीप पाण्डेय-विकासखंड सोनहत अध्यक्ष
अमरनाथ साहू- विकासखंड बैकुण्ठपुर अध्यक्ष
रोशन कुमार-बचरापोंडी विकासखंड अध्यक्ष नियुक्त किए गए।
दिलीप पाण्डेय ने कहा कि सोनहत के दुर्गम क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा एवं लंबित भत्तों का भुगतान उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
बृज कुमार साहू बने कार्यकारी जिलाध्यक्ष
संगठन ने सर्वसम्मति से बृज कुमार साहू को कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया, इस निर्णय का कर्मचारियों ने तालियों के साथ स्वागत किया।
सांस्कृतिक भवन बैकुण्ठपुर में भव्य समारोह
31 जनवरी को सांस्कृतिक भवन,बैकुण्ठपुर में आयोजित कार्यक्रम में निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर जायसवाल का विदाई समारोह,नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विमल मिंज का स्वागत, सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह एक ही मंच पर सम्पन्न हुआ,कार्यक्रम में विकासखंड सोनहत, बैकुण्ठपुर, बचरापोंडी एवं जिला चिकित्सालय बैकुण्ठपुर के बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रदेश व जिला स्तर के पदाधिकारी रहे मौजूद कार्यक्रम में प्रमुख रूप से
आर.डी. दीवान – कार्यकारी प्रांताध्यक्ष
आर.पी. गौतम – वरिष्ठ प्रांतीय सचिव
सिंगार साय राजवाड़े – प्रांतीय संगठन सचिव
राजकुमार जायसवाल
सत्येंद्र सिंह (निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष)
रामकुमार सिंह (बचरापोंडी) सहित बड़ी संख्या में संघ पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
कर्मचारियों में उत्साह की लहर : विमल मिंज की नियुक्ति के बाद नर्सिंग स्टाफ, लैब टेक्नीशियन, पैरामेडिकल कर्मचारी, मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ता सभी वर्गों में भारी उत्साह देखा गया, कर्मचारियों का मानना है कि उनके नेतृत्व में कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा, लंबित मांगों को नई गति मिलेगी संगठन जमीनी स्तर पर और मजबूत होगा
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur