Breaking News

अम्बिकापुर@ 20 नग नशीले इंजेक्शन के साथ आरोपी गिरफ्तार

Share


अम्बिकापुर,29 जनवरी 2026 (घटती-घटना)।
20 नग नशीले इंजेक्शन के साथ आबकारी उडऩदस्ता टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उडऩदस्ता दल ने कार्रवाई कर आरोपी को जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार 29 जनवरी को सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुखबिर से जानकारी मिली की घुटरापारा निवासी नरेश गुप्ता अपने घर से नशीले इंजेक्शन बिक्री कर रहा है। टीम मौके पर पहुंचकर घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान प्रतिबंधित 10 नग रेक्सेजेसिक व 10 नग एवील इंजेक्शन पाया गया। जिसे आबकारी उडऩदस्ता दल ने जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। उडऩदस्ता दल ने नरेश गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। आरोपी नशेड़ी प्रवृति का है और खुद भी नशीले इंजेक्शन लगाता है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply