Breaking News

अम्बिकापुर@मौसम विज्ञान विभाग में उत्कृष्ट कार्य के लिए अक्षय मोहन भट्ट सम्मानित

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,18 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। 26 जनवरी को प्रादेशिक मौसम केंद्र नागपुर में आयोजित भव्य समारोह में योग्य अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाता है। इसी क्रम में वर्ष 2025 के लिए विदर्भ,मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ क्षेत्र में कार्यरत राजपत्रित (वैज्ञानिक श्रेणी) द्वितीय वर्ग के अधिकारियों में से मौसम कार्यालय अंबिकापुर के मौसम विज्ञानी-बी अक्षय मोहन भट्ट को उनके उत्कृष्ट विभागीय कार्य एवं सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान चिन्ह प्रदान किया गया। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत संचालित भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के प्रादेशिक मौसम केंद्र नागपुर के अधीन विदर्भ,मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ क्षेत्र शामिल हैं। इस व्यापक क्षेत्र में मौसम विभाग की विभिन्न इकाइयां—सतही वेधशालाएं,विमानन मौसम सेवाएं,डॉप्लर रडार,रेडियो सॉन्डे वेधशालाएं एवं कृषि मौसम सेवाएं—24म7 मौसम निगरानी और प्रेक्षण का कार्य करती हैं। इन इकाइयों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के सतत परिश्रम से सटीक मौसमी पूर्वानुमान तैयार कर आमजन तक समय पर प्रसारित किए जाते हैं। अपनी स्थापना के 150 वर्ष पूर्ण कर चुका भारत मौसम विज्ञान विभाग नवीनतम शोधों और आधुनिक कार्य प्रणालियों के माध्यम से लगातार पूर्वानुमानों की सटीकता बढ़ाने की दिशा में कार्यरत है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply